Posts

Showing posts from March 16, 2022

हरदा ने खेली कांग्रेस कार्यकर्ता के संग फूलों की होली

Image
 पूर्व मुख्यमंत्री हरदा अपने रंग नज़र आये, ढोलक बजाकर होली की दी बधाई देहरादून – पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्टीय महासचिव हरीश रावत ने आज कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम उनके आवास रायपुर में किया गया। जिसमे सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजित किया गया जिसमें लोक गीतों से कलाकारों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में हरदा ने कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ खेली फूलों की होली और प्रदेशवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली का पावन पर्व बुराई के उपर सच्चाई की जीत है उमंग, हर्ष-उल्लास, भाईचारे को बढ़ाने वाला यह पावन पर्व है सामाजिक सौहार्द को बनाये रखने के लिये भी होली का अपना अलग महत्व है उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड़ की होली के भी कई रंग और रुप है। उत्तराखण्ड़ तो अपने आप में एक कौमी गुलदस्ता है जिसमें कई रंगों के फूल खिलते है हमारे चारधाम हो, नानकमत्ता हो, गोल्जू देवता हो, गंगा मईया हो, मां पूर्णगिरी हो, मां द्रोणागिरी, मां मनसा देवी, मां चंड़ी देवी,  हेमकुण्ट साहब, मां सरकुण्ड़ा देवी, सब देवी देवताओं का आर्शीवाद हमें अपने सामाजिक सौहार्द को बनाये रखने में

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय होली मिलन समारोह

Image
  देहरादून – शुक्रवार को उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर  अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक/निदेशक अभियोजन पीवीके प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस संचार अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ पुष्पक ज्योति, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम केवल खुराना, पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी विमला गुंज्याल, सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।