Posts

Showing posts from May 6, 2022

जिन्हें कांग्रेस पार्टी ने सब कुछ दिया उन्हींने दामन छोड़ दिया

Image
नई दिल्ली –  कांग्रेस पार्टी ने जिन्हें सब कुछ दिया उन्हीं नेताओं  ने कांग्रेस के कमजोर होने पर कांग्रेस पार्टी का ही दामन छोड़ कर अन्य पार्टियों का दामन थाम लेते हैं।इसी कड़ी में आज उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह आम आदमी पार्टी का दिल्ली में दामन थाम लिया कांग्रेस के उपाध्यक्ष और धनौल्टी से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे जोत सिंह बिष्ट और उनके पुत्र ने आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये। उन्होंने आज कांग्रेस के सभी पदों से मुक्त होकर आप पार्टी का दिल्ली में दामन थाम लिया है। उन्हें पार्टी के शीर्ष नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने बयान जारी करते हुए कहा कि आप पार्टी का परिवार प्रदेश में लगातार बढ रहा है। और केजरीवाल की नीतियों को लोग समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जोत सिंह बिष्ट  द्वारा आप पार्टी का दामन थामने से जहां एक ओर आप पार्टी मजबूत होगी वहीं उनके सालों के तर्जुबे से पार्टी को नई ताकत मिलेगी।उन्होंने आगे बताया कि कांग्रे

मिस उत्तराखण्ड ऐश्वर्या बिष्ट ने राज्यपाल से की मुलाकात

Image
 देहरादून – राजभवन में मिस उत्तराखण्ड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मुलाकात की। इस दौरान मिस उत्तराखण्ड-2022 की प्रथम रनरअप हिमानी रावत, द्वितीय रनरअप मानसी ग्रेवाल, तृतीय रनरअप तमन्ना शाही व चतुर्थ रनरअप राजश्री डोभाल भी उपस्थित रहीं। इस दौरान सिनमिट कम्यूनिकेशन के निदेशक दिलीप सिंधी, राजीव मित्तल भी उपस्थित रहे।  राज्यपाल ने मिस उत्तराखण्ड सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की बालिकाओं व महिलाओं से वह बेहद प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के मंच उन्हें अपनी प्रतिभाओं को निखारने व स्वप्रेरणा के लिए आगे लाते हैं। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की महिलाओं में चुनौती को स्वीकार करने व उससे निपटने का एक अलग ही जज्बा है। वे उत्तराखण्ड की दिव्यता की प्रतीक हैं। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने में उत्तराखण्ड की महिलाओं की बड़ी भूमिका है। उन्होंने ऐश्वर्या बिष्ट को फेमिना मिस इंडिया के फाइनल में चयन होने व प्रतियोगिता में विजयी होने हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। मिस उत्तराखण्ड ऐश्वर्या बिष्ट फ

उपचुनाव में धामी के खिलाफ करण मेहरा के तरकश से निकली गहतोड़ी

Image
देहरादून –    अभी हाल ही में उत्तराखंड में संपन्न हुए चुनाव चंपावत से जीते कैलाश गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत सीट से त्यागपत्र दिया था। निर्वाचन ने इस सीट पर उपचुनाव की तारीख भी घोषित कर दी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी को चंपावत सीट से टिकट दिया। तो कांग्रेस ने वहां से निर्मला गहतोड़ी को अपना उम्मीदवार बनाया है इससे पहले वहां पर हिमेश खर्कवाल ने चुनाव लड़ा था।  और कैलाश गहतोड़ी से मात्र 5000 वोटों से हार गए थे। सभी को उम्मीद थी कि  खर्कवाल ही इस सीट पर हो रहे उपचुनाव में चुनाव लड़ेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और कांग्रेस ने नए उम्मीदवार के रूप में निर्मला गहतोड़ी को अपना उम्मीदवार बनाया है। जिसकी तैयारियों में प्रदेश की दोनों मुख्य पार्टियां भाजपा और कांग्रेस जुटे हुए हैं। जहां एक और बीते दिन भाजपा संगठन ने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चंपावत उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है तो वही कांग्रेस पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है।कांग्रेस पार्टी ने चंपावत विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए निर्मला गहतोड़ी को प्रत्याश