Posts

Showing posts from November 11, 2017

सरकार हंस फाउंडेशन से सीखो भरोसा ,विश्वसनियता, सहारा, सुरक्षा !

Image
देहरादून- सरकार, हंस फाउंडेशन से सीखो "भरोसा" जमाना सरकार मायने विश्वसनियता, सहारा, सुरक्षा, भरोसा लेकिन उत्तराखंड में इन सबके मायने आज सरकार नहीं है। आज भरोसे और विश्वसनियता के मायने हैं 'द हंस फाउंडेशन'।  इधर सरकारें लगातार उत्तराखंड में जनता के बीच भरोसा खोती जा रही हैं, उधर माता मंगला देवी और भोले जी महाराज की संस्था पर आमजन का भरोसा मजबूत होता जा रहा है। आखिर क्यों न हो ? जहां सरकार 'आमजन' को सामाजिक , बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा देने में नाकाम है वहीं हंस फाउंडेशन बखूबी इन्हें अंजाम दे रहा है। शिक्षा व खेल क्षेत्र में मेधावियों को प्रोत्साहन हो या जरूरतमंद की आर्थिक मदद, कला- संस्कृति को बढ़ावा देने का सवाल हो या प्रदेश में जीवन स्तर सुधारने और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करना।  हर क्षेत्र में हंस फाउंडेशन आज सरकार से आगे है। आज हाल यह है कि सरकार भी हंस फाउंडेशन के भरोस है। किसी संस्था का प्रभाव इतनी तेजी से बढ़ना हालांकि  कई सवालों और शंकाओं को भी जन्म देता है, लेकिन सच यह है कि हंस फाउंडेशन पर आम लोगों का भरोसा दिनों दिन बढ़ रहा है। हंस फाउंडेशन की

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की परिसंपत्तियों का शीघ्र से शीघ्र बंटवारा हो-त्रिवेंद्र

Image
लखनऊ-लखनऊ पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से परिसंपत्तियों को लेकर चर्चा की व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आशा कि हैं वहे उत्तराखंड की  जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की परिसंपत्तियों का शीघ्र से शीघ्र बंटवारा कर शुभ संदेश देंगे ,दोनों नेताओं के मध्य उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच वर्षो से लंबित परिसंपत्तियों के बंटवारे पर विस्तृत चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरिद्वार के अलकनंदा होटल पर उत्तराखंड के तर्क से सहमति व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस संबंध में भारत सरकार के आदेश का अनुपालन करें। अलकनंदा होटल पर योगीआदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के अधिकारियों की ओर से अनावश्यक विलंब होने पर अप्रसन्नता भी व्यक्त की। दोनों मुख्यमंत्रियों के मध्य यह भी सहमति बनी कि शीघ्र ही मुख्य सचिव स्तर पर एक बैठक कर परिसंपत्तियों के बंटवारे पर अंतिम निर्णय ले लिया जाए। बैठक में उत्तराखंड द्वारा रखे गए सभी तर्कों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी की सेहत नाजुक-डॉक्टर

Image
नई दिल्ली - पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी  का  रक्तचाप पिछले दो तीन दिनों से संतुलन में है व उनकी सेहत में आंशिक सुधार हुआ है । डॉक्टरों ने उनकी पत्नी डॉ. उज्ज्वला तिवारी व उनके पुत्र  रोहित शेखर तिवारी को बताया कि जब तक नारायण दत्त तिवारी  Life Support पर हैं व I.C.U. में भर्ती हैं तब तक उनकी सेहत को नाज़ुक ही समझा जाएगा । देर शाम कपड़ा मंत्री एवं अलमोड़ा से लोकसभा सांसद अजय टम्टा ने नारायण दत्त तिवारी  का कुशलक्षेम लेने दिल्ली के साकेत में स्थित मैक्स अस्पताल आए । जहां की उन्होंने डॉ.  उज्ज्वला तिवारी से पूर्व मुख्यमंत्री  नारायण दत्त तिवारी के स्वास्थ को लेकर विस्तृत बात की ।

आप करवाएगी नगर निगम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Image
देहरादून-नगर निगम, देहरादून द्वारा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यून)के आदेशों को ताक पर रखकर सहस्त्रधारा रोड स्थित ट्रेचिंग ग्राउन्ड में कूड़ा निपटान के लिये कूड़े-कचरे में आग लगाई जा रही है, जिसके कारण भारी प्रदूषण फैल रहा है.आम आदमी पार्टी, जिला देहरादून की जिलाध्यक्षा उमा सिसौदिया के द्वारा इसका संज्ञान लिया गया, फॉयर बिग्रेड की गाडियाँ बुलवाकर आग पर फौरी तौर पर नियंत्रण किया गया. जिलाध्यक्षा द्वारा क्षेत्रवासियों व रेजिडेंस वेलफेयर सोयायटी के पदाधिकारियों के साथ मिलकर रायपुर पुलिस थाना में मेयर विनोद चमोली व जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ़ FIR दर्ज कराने जाया गया, जहाँ संबंधित पुलिस अधिकारी ने जाँच कर कार्यवाही करने की बात कही. आम आदमी पार्टी द्वारा रायपुर थाना में शिकायत पत्र दिया गया है.  एक लम्बे समय से नगर निगम द्वारा अवैध रूप से सहस्त्रधारा रोड स्थित ट्रेचिंग ग्राउन्ड में कूड़ा निस्तारण किया जा रहा है, जबकि 2016 से ही इस पर रोक लगी हुयी है. क्षेत्रवासियों व रेजिडेंस वेलफेयर सोयायटी के पदाधिकारियों द्वारा कई बार इस संबंध में नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया है पर उनके द

मोरी को हिमाचल से जोड़ने वाली सड़क का शीघ्र निर्माण करने की घोषणा

Image
उत्तरकाशी-मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिह रावत ने  डामटा में आयोजित यमुनाघाटी पिछड़ी, अनुसूचित जाति, जनजाति समिति द्वारा आयोजित क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद के मोरी ब्लाक को हिमाचल प्रदेश सड़क से जोड़ने वाली डोडरेक्वार सड़क के शीघ्र निर्माण करने की घोषणा की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत व सडकों का सुदृढ़ीकरण जैसी मूलभूत सुविधओं का विकास राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न विकास कार्यों के लिए शासनादेश के उपरान्त ही घोषणाएं की जा रही हैं। शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार लाने के लिए राज्य सरकार बच्चों को एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सबको समन्वय बनाकर कार्य करने होंगे। इस अवसर पर टिहरी सांसद  माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक राजकुमार,  मुन्ना सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष  जशोदा राणा, जिलाधिकारी डाॅ.आशीष चौहान आदि उपस्थित थे। 

कांग्रेस ने मौलाना अबुल कलाम आजाद को पुष्पाजंलि अर्पित

Image
 देहरादूनः- प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन देहरादून में देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रथम शिक्षा मंत्री, भारत रत्न एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मौलाना अबुल कलाम आजाद  की जयन्ती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह जी एवं समस्त कांग्रेसजनाें ने पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें श्रद्वापूर्वक याद किया। इस अवसर पर  प्रीतम सिंह ने कहा कि मौलाना सहाब प्रख्यात विद्ववान थे और महान स्वतंत्रता सेनानी के साथ-साथ एक अच्छे कवि भी थे। उन्होंने धर्म के एक संकीर्ण दृष्टिकोेण से मुक्ति पाने के लिए अपना उपनाम ’’आजाद’’ रख लिया और वे स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री बने। राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान के लिए मौलाना अबुल कलाम आजाद को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया। प्रीतम सिंह ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद ने पहले अरबी और फारसी सीखी और उसके बाद दर्शन शास्त्र, रेखा गणित और बीजगणित की पढ़ाई की। अंग्रेजी भाषा दुनिया का इतिहास और राजनीति शास़्त्र में भी उनकी अच्छी पकड़ थी। उन्होंने कहा कि मौलाना ने अपने जीवन काल में

क्षय रोग की रोकथाम के लिए जागरूकता जरूरीः राज्यपाल

Image
देहरादून- राजभवन में राज्यपाल डा0 कृष्ण कांत पाल ने क्षय रोग के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के तहत ‘68 वीं टीबी सील‘ का अनावरण किया। उन्होंने टी.बी. एसोसियेशन आॅफ  उत्तराखण्ड  के लिए एक लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत की। राज्यपाल ने कहा कि क्षय रोग की रोकथाम के लिए लोगों को इसके प्रति जागरूक किए जाने की जरूरत है। लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जाए ताकि क्षय रोग का प्रारम्भिक अवस्था में पता लग सके। उन्होंने क्षय रोग के प्रति जागरूकता के लिए प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी जनजागरूकता अभियान संचालित करने को कहा।   टीबी एसोसियेशन द्वारा राज्यपाल को अपने कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।  इस अवसर पर टीबी एशोसिएशन आॅफ उत्तराखंड की जनरल सेक्रेटरी पूनम किमोठी व कोषाध्यक्ष जीडी चैकियाल भी उपस्थित थे।   

नगर निगम ने ट्रेचिंग ग्राउन्ड में कूड़े-कचरे में लगाई आग

Image
देहरादून- दिल्ली में फैले गुबार ने दिल्ली के लोगों की परेशानियों को बढ़ा रखा है क्योंकि हरियाणा और पंजाब के किसानों ने खेतों में पराली जला रहे हैं! लेकिन इस से इतर देहरादून की स्थिति भी कम नहीं है जहां पर नगर निगम द्वारा NGT (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यून) के आदेशों को ताक पर रखकर ट्रेचिंग ग्राउन्ड में कूड़ा निपटान के लिये कूड़े-कचरे में आग लगाई जा रही है, जिसके कारण भारी प्रदूषण फैल रहा है. मगर सरकार इस ओर अभी ध्यान नहीं दे रही है अगर यही स्थिति रही तो देहरादून भी दिल्ली बनने में देर नहीं लगाएगा और अगर ऐसा हुआ तो बीमारियों का बढ़ जाना खतरे से खाली नहीं होगा! आम आदमी पार्टी, जिला देहरादून की जिलाध्यक्षा उमा सिसौदिया जी के द्वारा इसका संञान लिया गया है और नगर निगम, देहरादून के खिलाफ़ NGT में शिकायत दर्ज करवायी जायेगी.