Posts

Showing posts from January 13, 2018

महिलाएं आर्थिक रूप से समृद्ध -मुख्यमंत्री

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने  मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता मिलन हाॅल में फिक्की द्वारा आयोजित कार्यक्रम में फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन (एफएलओ) के उत्तराखण्ड चैप्टर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिये तीन योजनाएं संचालित की जा रही है। रेडिमेड वस्त्रों के 670 सेंटर स्थापित किये जायेंगे। प्रारम्भिक तौर पर 15 सेंटर स्थापित किये जा रहे है। इन केन्द्रों में कपडो को काटकर कर सिलाई हेतु इन सेंटरों को दिया जाएगा तथा सिलाई के बाद उन्हें वापस लेकर उनकी मार्किटिंग की जाएगी। यह कपड़े बाजार की अपेक्षा सस्ते व टिकाऊ होंगे। इससे महिलाओं को स्वरोजगार मिलेगा और वे आर्थिक रूप से मजबूत हाेगी। इसी प्रकार महिलाओं के लिये एल.ई.डी. बल्ब व अन्य उपकरण तैयार किया जाएगा जिनका वितरण महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जाएगा।मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र एरोमैटिक खेती, परम्परागत खेती, शहद पालन जैसे कार्य महिला समूह गठित कर किये जा रहे है। आज प्रदेश के छोटे से जिले में 1000 महिला समूह कार्य कर रही है। उन्होंने क

बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं की शपथ ली

Image
पिथौरागढ़-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के अंतर्गत सभी को बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं की शपथ दिलायी। उन्होंने कहा कि जनपद पिथौरागढ़ पूर्व में सर्वे के अनुसार 1000 बालकों पर 813 बालिकाएं थी जो इन 10 माहों में विशेष अभियान तथा जनता की जागरूकता के अनुसार 1000 पर 914 हो गयी है इसके लिये उन्होंने जिलाधिकारी को बधाई दी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा वयोवृद्ध भाजपा प्रतिनिधि दिवान सिंह एवं  भगवान बल्लभ पंत को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री  प्रकाश पंत तथा विधायक गंगोलीहाट  मीना गंगोला द्वारा भी जनता को संबोधित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री ने गंगोलीहाट पहॅुचकर सर्वप्रथम महाकाली मन्दिर में पूर्ण विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की तथा राज्य खुशहाली की कामना की। मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र रावल द्वारा क्षेत्र की विभिन्न माॅगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को दिया।इस अवसर पर जिलाधिकारी पिथौरागढ़  सी0 रविशंकर, पुलिस अधीक्षक  अजय जोशी, मुख्य विकास अधिकारी  वन्दना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, जनपद

उत्तरायणी मेले को राजकीय मेला घोषित किया

Image
बागेश्वर-मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  नुमाइश खेत मेला मैदान, बागेश्वर में पौराणिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने उत्तरायणी मेले को राजकीय मेला घोषित करने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय इण्टर काॅलेज सिरकोट को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.खडक सिंह के नाम पर रखे जाने, बागेश्वर शहर को ग्रेविटी का जल उपलब्ध कराने के लिए जलनिगम एवं जलसंस्थान को बैजनाथ क्षेत्र में कार्य योजना तैयार करने, शहर में कूडे के निस्तारण हेतु किलवैस्ट मशीन देने एवं प्लास्टिक बोतलों के निस्तारण हेतु स्मार्टविन मशीन देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने उत्तरायणी मेले के उद्घाटन  पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्षा गीता रावल द्वारा मुख्यमंत्री को शाॅल ओढाकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र ने कार्यक्रम से पूर्व बागनाथ मन्दिर में पूजा अर्चना करते हुए प्रदेश की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री  अजय टम्टा ने कहा कि यह मेला अपने आप में एक

भारत अपने लिये ही नही बल्कि पूरे विश्व के लिये सांस लेता है

Image
नई दिल्ली-परमार्थ निकेतन परमाध्यक्ष, स्वामी चिदानन्द सरस्वती  एवं भारत की विदेश मंत्री  सुषमा स्वराज  की दिल्ली में  भेंटवार्ता हुई।ऊर्जा एवं शक्ति से सम्पन्न, करूणा और ममता की प्रतीक सुषमा स्वराज  को स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव एवं आठ मार्च को ’विश्व महिला दिवस’ के अवसर पर आयोजित ’मातृ शक्ति सम्मान एवं महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम’ में सहभाग हेतु परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में आंमत्रित किया।    स्वामी  चिदानन्द सरस्वती एवं  सुषमा स्वराज  ने देश एवं दुनिया के विभिन्न तत्कालिक मुद्दों पर विचार विमर्श किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति, राजनीतिक संस्कृति, नैतिक अवधारणा, ऐतिहासिक विरासत के साथ वर्तमान विकास का लोहा अब दुनिया के लगभग सभी देश स्वीकार कर रहे है। स्वामी  चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि वर्तमान समय में भारतीयों को एक ममतामयी एवं करूणामयी विदेश मंत्री का संरक्षण प्राप्त हुआ है। उनके कार्यकाल में विश्व के किसी भी देश में भारतीयों के साथ कोई अप्रिय घटना या कोई हादसा हुआ हो तो उन्होने अपना हाथ तुरन्त आगे बढ़ाया है। उनके मातृ हृदय एवं करू

खाई में मिला मृत्यु का शव

Image
ऊखीमठ-- 12 जनवरी को करीब पाँच बजे मंगोली ग्राम उखीमठ से 05 किमी की दूरी पर एक युवक  की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गयी।सोनप्रयाग में व्यवस्थित sdrf टीम को सूचना प्राप्त हुई जिस पर टीम के द्वारा सब इंस्पेक्टर करण सिंह के नेतृत्व में  सर्चिंग प्रारम्भ की गयी । रात्रि को अँधेरा और  खाई होने के कारण सफलता प्राप्त नही हो पायी इसी कारण सर्च ऑपरेशन  को स्थगित कर दिया गया  और पुनः अगले दिन प्रातः सर्चिंग की गयी और  मृतक अनुज लाल  पुत्र प्रताप लाल उम्र 23 वर्ष  निवासी मक्कू मठ के शव को लगभग 1000 मीटर गहरी खााई में से रोप के माध्यम से निकाल कर एस डी आर एफ  दल ने  शव को  सिविल पुलिस के सुपर्द किया।

फुटपाथों में किए गए अतिक्रमण को हटाए-जिलाधिकारी

Image
देहरादून- जिलाधिकारी एस.ए मुरूगेशन की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ कलैक्टेट सभागार में आयोजित की गयी।बैठक में जिलाधिकारी ने लो.नि.वि , एन.एच, एनएचआई को अपने सम्बन्धित क्षेत्र के अन्तर्गत जनपद में चिन्हित समस्त ब्लैक स्पाट के सुधारीकरण की तथा ब्लैक स्पाॅट से इतर अन्य दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों का चिन्हिकरण करते हुए वहां पर चेतावनी वाले साईन बोर्ड निर्गत स्थान की सूचना आदि से सम्बन्धित बोर्ड लगाने के निर्देश दिये। उन्होने निर्देश दिये कि कि तात्कालिक किये जाने वाले कार्यों को शीघ्रता से पूरा करें तथा ऐसे दीर्घकालिक कार्य, जिसमें अधिक वित्तीय तथा अन्य संसाधनों की जरूरत महसूस होती हो का प्रस्ताव निर्गत करें।उन्होने सिनेमाघरों में सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित  जागरूकता वीडियों चलाये जाने की निगरानी करते रहने, जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य राजमार्ग पर यातायात व वाहन चलाने में बाधा उत्पन्न करने वाले होर्डिंग्स/आब्जेन्ट की आॅडिट करते हुए उसको हटाये जाने की कार्यवाही करने, फूटपाथों एवं सड़कों के किनारे अतिक्रमण की आॅडित करते हुए उन्हे हटाने त