Posts

Showing posts from December 18, 2019

देवभूमि की धरती में लोकतंत्र की मजबूती के लिए व्यापक चर्चा -बिड़ला

Image
देहरादून–लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं विधानसभा अध्यक्ष  प्रेमचन्द अग्रवाल ने  प्रेमनगर स्थित स्थानीय होटल में भारत के विधायी निकायों के पीठासीन अधिकारियों एवं सचिवों के 79वें वार्षिक सम्मेलन का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। भारत के विधायी निकायों के पीठासीन अधिकारियों एवं सचिवों का उत्तराखण्ड में पहला सम्मेलन है। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि गंगा यमुना के उद्गम की धरती देवभूमि उत्तराखण्ड में आयोजित इस सम्मेलन में लोकतंत्र की मजबूती के लिए व्यापक स्तर पर चर्चा होगी। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव होते हैं। लोकतंत्र के प्रति देशवासियों का विश्वास बढ़ा है, जिसके परिणाम स्वरूप 17वें लोक सभा चुनाव में 67.40 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि संसदीय सत्र में सभी सदस्यगणों को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका मिले। 17वीं लोक सभा के गठन के बाद पहला सत्र 37 दिन तक चला, जिसमें 35 विधेयक पारित हुए। इस दौरान एक दिन भी संसद की कार्यवाही स्थगित नहीं हुई। प्रश्नकाल एवं शून्यकाल में सदस्यों के अधिकतम प्र

कुत्ते को बाघ बना डाला

Image
श्रीनगर (गढ़वाल)– आजकल सर्दी बढ़ने के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ गिरी है। सारे हिमालय क्षेत्र खासकर गढ़वाल में कुछ दिनों से बाघ का आतंक है। पौड़ी गढ़वाल में बाघ की दहशत अधिक है।कई बच्चे, महिलाएं, बूढ़े जवानों को बाघ अपना शिकार बना चुका है। यही नहीं वन विभाग के अधिकारी,कर्मचारियों पर भी बाघ हमला कर चुका है। कुछ दिन पहले कोटद्वार रेंज में जंगल की सुरक्षा करते हुए वनकर्मी को बाघ ने मार डाला। कुछ लोगों के लिए यह मजाक का विषय है कोई फ्वां बाग पर नाच रहे है तो कोई कुत्ते को बाघ में बदल कर अपनी प्रतिभा दिखा रहे है। श्रीनगर गढ़वाल से प्रत्यक्षदर्शी डा.हरीश गौड़ ने बताया कि श्रीनगर गढ़वाल के भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के सामनेवाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कुत्ता विचरण कर रहा है जोकि हूबहू बाघ जैसा दिख रहा है।  पहले-पहले रात्रि में कई बार लोग उसे देखकर बाघ समझ डरकर शोर कर चुके है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी खुरापाती  ने उस भूरे कुत्ते पर पक्के काले  कलर का स्प्रे कर धारीदार  बाघ बना दिया है। जो उस कुत्ते को देख रहा वह हैरान रह रहा है।कुत्ते को कई बार बाघ समझकर अनजाने  लोग डर रहे