Posts

Showing posts from September 28, 2020

पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती एम्स में भर्ती हुई

Image
 ऋषिकेश– पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती सोमवार को एम्स में भर्ती किया गया है। बताया गया है कि उन्हें बीते दिन बुखार की शिकायत थी।लिहाजा उन्हें एम्स के प्राइवेट वार्ड में भर्ती किया गया है।   इस दौरान उनका कोविड सैंपल भी लिया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने बताया कि उन्हें बीते दिन बुखार की शिकायत थी, लिहाजा वह स्वास्थ्य जांच के लिए सोमवार सुबह एम्स पहुंची। उन्होंने चिकित्सकों को बताया कि उन्हें बीते रविवार को बुखार की शिकायत थी,लिहाजा उन्होंने पौड़ी में अपना कोविड टेस्ट कराया था जो कि पॉजिटिव रहा। चिकित्सकों के अनुसार एम्स में भर्ती व जांच में उन्हें बुखार की शिकायत नहीं पाई गई। उनके सभी वाइटल( रक्तचाप, हृदयगति, स्वशनगति एवं ऑक्सीजन की मात्रा) सामान्य पाई गई है। चिकित्सकों ने उनका कोविड सैंपल लिया है व सीटी स्कैन व अन्य जांचें की हैं जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी हैं।

कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस का राजभवन कूच

Image
 देहरादून–उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी में कोरोना काल में  कांग्रेस कमेटी के हजारों कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा किसान विरोधी काले कृषि बिल के विरोध में आयोजित कांग्रेस मुख्यालय से राजभवन कूच किया।कृषि बिल के विरोध प्रदर्शन में पूर्व पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, पूर्व काबिना मंत्री हरीश दुर्गापाल, शूरवीर सिंह सजवाण, दिनेश अग्रवाल, मंत्री प्रसाद नैथानी, मातबर सिंह कण्डारी, विधायक मनोज रावत, हाजी फुरकान, एससी विभाग अध्यक्ष राजकुमार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य, सेवादल अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत,  विजयपाल सिंह सजवाण, गणेश गोदियाल, शैलेंद्र रावत, जोत सिंह गुनसोला, रामयश सिंह, नारायण पाल, उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, सूर्यकांत धस्माना, महामंत्री संजय पालीवाल, विजय सारस्वत, महेश शर्मा, ताहिर अली, हरिकृष्ण भट्ट, लक्ष्मी राणा सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन व सैंकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद।

उत्तराखण्ड में फिल्म सिटी के लिए भूमि तलाशी जा रही है-सीएम

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री एवं उनके पति हिमालय दासानी ने भेंट की। उन्होंने उत्तराखण्ड में फिल्म सिटी के क्षेत्र में कार्य करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्मी हस्तियों का रूझान बढ़ा है। राज्य में युवाओं को फिल्म के क्षेत्र में विभिन्न प्रशिक्षण दिये जाय तो युवा इस क्षेत्र में अच्छा करियर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म क्षेत्र के साथ ही आर्गेनिक उत्पादों के क्षेत्र में भी उत्तराखण्ड में काफी सम्भावनाएं हैं। उत्तराखण्ड में ऑर्गनिक नेचर को बढ़ावा देना जरूरी है। ऑर्गनिक उत्पादों की डिमांड बहुत अधिक है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्म सिटी बनाने के लिए भूमि तलाशी जा रही है। फिल्म सिटी के लिए भूमि अधिक चाहिए एवं इसके लिए स्थान भी एयरपोर्ट से कम दूरी पर तलाशने के प्रयास किये जा रहे हैं। उत्तराखण्ड के युवाओं को सही दिशा देने की जरूरत है। यदि उन्हें यहां पर फिल्म के क्षेत्र में प्रशिक्षण मिलता है, तो वे इस क्षेत्र में अच्छा भविष्य बना सकते हैं। उत्तराखण्ड में फिल्म सिटी