Posts

Showing posts from January 23, 2019

प्रियंका गांधी वाड्रा बनी कांग्रेस महासचिव

Image
देहरादून–कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश का प्रभारी महासचिव नियुक्त किये जाने का स्वागत करते हुए उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व मेें उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजपुर रोड में मिष्ठान वितरण किया एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गाधी वाड्रा को राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने का स्वागत करते हुए एक दूसरे को बधाई दी और मिठाई खिलाई। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बड़ी संख्या में पार्टी के नेतागण व कार्यकर्तागण एकत्रित हुए और प्रियंका गांधी वाड्रा को मिली जिम्मेदारी का जश्न, आतिशबाजी और मिठाई बाॅटकर किया गया। प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा प्रियंका गांधी वाड्रा के राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने से पूरे देश के कांग्रेसजनों में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से देश के करोड़ों कांग्रेसजन इसी दिन का इंतजार कर रहे थे। प्रियंका गांधी वाड्रा को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिलने से पूरे दे