Posts

Showing posts from June 24, 2017

ग्यालवांग द्रुकपा को ऑक्सफोर्ड के वॉल्फसन कॉलेज ने दी मानद फैलोशिप

Image
देहरादून : दुनिया के जाने-माने मानवतावादी, पर्यावरणविद, महिला अधिकारों के संरक्षक एवं बौर्द्ध धर्म के दु्रकपा वंश के आध्यात्मिक प्रमुख ग्यालवांग द्रुकपा को हिमालय में सांस्कृतिक संरक्षण के प्रति उनके अथक प्रयासों के लिए ऑक्सफोर्ड के वॉल्फसन कॉलेज के द्वारा प्रख्यात मानद फैलोशिप दी गई। ग्यालवांग ने 2012 में वॉल्फसन के तिब्बती एवं हिमालयी अध्ययन केन्द्र का दौरा किया था। यह केन्द्र यूके में स्थित हिमालयी पर्यावरणी शिक्षा का अनूठा केन्द्र है जो बड़ी संख्या में लोगों को अंतःविषयी अनुसंधान के अवसर प्रदान करता है। यह हिमालयी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने में अग्रणी भूमिका निभाता है तथा एशिया के तिब्बती, हिमालयी बौद्ध समुदायों तथा ऑक्सफोर्ड के बीच सम्बन्ध स्थापित करता है। साथ ही युवा विद्वानों को सर्वश्रेष्ठ सम्भव प्रशिक्षण प्रदान करता है।  ग्यालवांग द्रुकपा ने कहा है कि ‘‘मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे वॉल्फसन ऑनोरेरी फैलो की सूची में शामिल किया गया है। पिछले पांच सालों के दौरान कॉलेज के साथ काम करने का अनुभव बेहतरीन था, इसने हिमालय की विविध संस्कृति एवं इसके इतिहास को प्रोत्साहित करन

भाजपा सरकार की नाकामियों के 100 दिन- कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह

Image
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार के 100 दिन पूर्ण होने की पूर्व संध्या पर पत्रकार वार्ता के माध्यम से भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच उजागर किया। भयमुक्त सरकार के अपने वायदे पर अमल करने में सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। राज्य सरकार के 100 दिन के कार्यकाल में राज्य में हत्या, लूट-पाट, चोरी, डकैती, बलात्कार, चेन स्नैचिंग, टप्पेबाजी, खटीमा में रंगदारी वसूली आदि अपराधों की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। राज्य की जनता में भय का वातावरण व्याप्त है तथा महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा अपने 100 दिन के कार्यकाल में कई जन विरोधी निर्णय लिये गये है।   उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड की गरीब जनता को सस्ते गल्ले के माध्यम से मिलने वाले गेहूॅ एवं चावल के दामों में दोगुनी वृद्धि कर गरीब आदमी के पेट पर लात मारने का काम किया है। कांग्रेस शासन में गेहूं 4 रूपये किलो तथा