Posts

Showing posts from January 16, 2020

मुख्यमंत्री की पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से भेंट

Image
नई दिल्ली - केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  प्रकाश जावड़ेकर से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र एवं केन्द्रीय मंत्री  जावडेकर के मध्य उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-1 के अन्तर्गत 1153.591 कि0मी0 के 140 वनभूमि प्रभावित कार्य के विषय में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से उक्त कार्यों की वन भूमि प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया मार्च 2020 तक पूर्ण करने के लिए   अनुरोध किया। इसके साथ ही वन एवं पर्यावरण से संबंधित राज्य से जुडे विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।

स्मृति जुबिन ईरानी ने जाना अनिल बलूनी का हाल-चाल

Image
मुंबई–बाल विकास एवं महिला कल्याण तथा कपड़ा मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने आज मुंबई में उपचार करा रहे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से भेंट की।   सांसद बलूनी गत 4 माह से मुंबई में उपचार करा रहे हैं। बलूनी तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। ईरानी ने कहा कि वे सांसद बलूनी के स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हैं। स्मृति जुबिन ईरानी से पूर्व अभी तक अनेक राजनैतिक व सामाजिक क्षेत्रों के व्यक्ति सांसद बलूनी से भेंट कर चुके हैं। केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यपाल महाराष्ट्र भगतसिंह कोश्यारी, क्रिकेटर युवराज सिंह, अभिनेत्री मनीषा कोईराला सहित अनेक व्यक्तियों ने सांसद बलूनी से भेंट की।

कार हादसा में छः लोगों की मौत

Image
देवप्रयाग – बृहस्पतिवार की सुबह नेशनल हाईवे 58 पर देवप्रयाग से ऋषिकेश के बीच सकनिधार के समीप सेंट्रो कार के दुर्घटना ग्रस्त हो गई हैं।  सूचना मिलते ही ऋषिकेश ढलवाला से एसडीआरएफ की टीम तत्काल ही मौके  के लिए रवाना हुई।मोके पर एक सेंट्रो  कार UK13 8214 जो लगभग  300 मीटर खाई में  दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।   कार में छः व्यक्ति सवार थे।दुर्घटना में पांच  व्यक्तियों  की  मोके पर ही मौत हो गयी थी। जबकि एक महिला गंभीर घायल थी।एसडीआरएफ की टीम तत्काल ही रोप के माध्यम से खाई में उतरी, एवम  घायल महिला को एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स  ऋषिकेश भेजा गया। मौके पर एस डी आर एफ की टीम और पुलिस के द्वारा खोज बचाव का कार्य किया। शवों को खाई से निकालने की कार्यवाही एस डी आर एफ द्वारा प्रचलित हैं। दुर्घटना मैं गंभीर रूप से घायल  सोपा देवी को ऋषिकेश एम्स मैं उपचार के लिए भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान इनकी भी मृत्यु हो गई वाहन मैं सवार सभी छः लोगों की मृत्यु हो गई।मृतकों  का नाम पता  विवरण निम्न है मकान सिंह  पुत्र सती सिंह उम्र49,पंकज पुत्र मकान सिंह उम्र 18, सौपा पत्नी मकान सिंह उम्र 42,यह तीनों एक ही प

एस डी आर एफ ने सीखयें बच्चों को आपदा से बचाव के गुर

Image
देहरादून – एस डी आर एफ के द्वारा प्रदेश के अनेक स्थानों अल्मोड़ा, उजेली श्रीनगर इत्यादि स्थानों में पांच दिवसीय विंटर कैंप  आयोजित किये गए।जिसमे स्कूली छात्र छात्राओं को एस डी आर एफ कर्मियों द्वारा आपदा से बचाव के तरीके, प्राथमिक उपचार, रैस्क्यू उपकरणों की जानकारी व प्रदर्शनी लगाकर दिखाई गई। साथ ही रैपलिंग-क्लाइम्बिंग, रिवर क्रासिंग व बर्मा ब्रिज के बारे में जानकारी व डैमोंस्टेशन कराया एवं सैफ्टी नाट्स की जानकारी व अभ्यास कराया गया।अल्मोड़ा जनपद के सरियापानी  एवम उत्तरकाशी में जनपद चमोली में आयोजित विंटर केम्प के माध्यम लगभग 478 छात्र छात्राओं को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण व अन्य जानकारी दी गई। उजेली एवमं अल्मोड़ा में आयोजित विंटर केम्प का समापन 14 जनवरी को हुआ, जबकि श्रीनगर में आयोजित विंटर केम्प का आज तृतीय दिवस हैं। एक अन्य विंटर केम्प अगस्त्यमुनि में भी शीघ्र आयोजित किया जा रहा हैं।  एस डी आर एफ के द्वारा आयोजित विंटर केम्प का मूल उद्देश्य आपदा के प्रति अति संवेदनशील प्रदेश में छात्रों को आपदा की विभीषिका की जानकारी देना जिससे  उससे होने वाली क्षति को कम किया जा सके, एस डी आर एफ

दस तोला सोना व चांदी के जेवर के साथ दो शातिर गिरफ्तार

Image
ऋषिकेश–कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता नेतराम के द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनका परिवार 26 दिसंबर 19 को अपने आवश्यक कार्य से बाहर गया हुआ था। 29 दिसंबर 2019 को हम परिवार सहित वापस लौटे तो देखा कि अज्ञात चोर द्वारा दरवाजे का लॉक, अलमारी, सेफ व संदूक के ताले तोड़कर ज्वेलरी व नकद रुपए चुरा लिए गए हैं। शिकायतकर्ता की शिकायत पर तत्काल कोतवाली ऋषिकेश में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 538/19 धारा 457 380 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लोगों से जानकारी हासिल की व पुराने चोरों का सत्यापन करते हुए आसपास के थानों के जनपदों से चोरी में संलिप्त 30 से अधिक चोरों के विषय में जानकारी हासिल की गई व उनका सत्यापन करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।सीसीटीवी कैमरा को चेक करने वाली पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल के आसपास व वहां से बाहर जाने वाले विभिन्न दुकानों संस्थानों व घरो आदी के कैमरे चेक किए गए तो घटनास्थल के आसपास एक मारुति कार का संदिग्ध अवस्था में घूमना पाया गया।जिस पर प्राप्त गाड़ी की फुटेज एवं व्यक्तियों की फोटो को घटनास्थल के आसपास व

सेंट्रो वाहन खाई में गिरा पांच व्यक्ति की मौत

Image
टिहरी–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर देवप्रयाग-सकनीधार के समीप वाहन दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं उनके दुःख संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना के साथ ही घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है। राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 58 देवप्रयाग-ऋषिकेश, सकनिधार के समीप 01 सेंट्रो वाहन UK 13 8214 लगभग 300 मी. खाई में गिरने से दुघर्टना ग्रस्त हुई। जिसमें  06 व्यक्ति सवार थे। घटनास्थल पर 05 व्यक्ति की मृत्यु व 01 महिला गंभीर घायल हुए। घायल महिला को एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। मौके में चौकी ब्यासी व बचेलिखाल, राजस्व उपनिरीक्षक बचेलिखाल व भरपूर द्वारा खोज बचाव का कार्य किया जा रहा है।