Posts

Showing posts from December 8, 2022

राष्ट्रपति के काफ़िले की नज़र गंदगी पर ना पड़े इसके लिए नगर निगम ने नालों पर लगाएं ग्रीन नेट

Image
 देहरादून – राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। आज राष्ट्रपति पहले राष्ट्रपति मसूरी में मैनिस्ट्री हॉस्टल का उद्घाटन करेंगी।उसके बाद दून यूनिवर्सिटी के तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और छात्र छात्राओं को पीएचडी की डिग्री प्रदान करेंगे राष्ट्रपति के दौरे के चलते देहरादून कई जगहों को निगम ने कल से ही परदों से ढक दिया है। दरअसल,  अस्थाई  राजधानी देहरादून में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों के चलते तमाम जगह पर गंदगी फैली हुई है। वहीं नगर निगम के नालों में भी कूड़ा करकट फैला हुआ है इसी को छुपाने के लिए नगर निगम ने ग्रीन नेट लगाकर हर उस जगह को ढक दिया है जिधर से राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा। ऐसे में राष्ट्रपति की नजर इस गंदगी पर ना पड़े जिसके चलते प्रशासन और नगर निगम ने तमाम जगह पर पर्दे लगा दिए है। उनकी अगवानी के लिए पर्देदारी भी खूब की है। हरिद्वार रोड पर दया पैलेस से रिस्पना तक ग्रीन गलियारा बनाया है, ताकि अपनी नाकामियाँ महामहिम को नजर न आये, 

रानीखेत मार्ग में कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल

Image
  अल्मोड़ा –  जिला नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा द्वारा सूचित किया गया कि जी. बी. पंत पर्यावरण संस्थान, अल्मोड़ा रानीखेत रोड, कोसी के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम त्वरित रेस्क्यू के लिए बिना समय गँवाये रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। एस डी आर एफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि एक कार(UP 16 BH 0069) लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी जिसमे 03 लोग सवार थे। एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए खाई में उतरकर 03 घायलों को कार से सकुशल बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया। घायलों का विवरण कुणाल वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश। शिवांक वर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश। शिवम कुमार, उम्र 20 वर्ष, निवासी मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश।

खाई में गिरी वैगनआर चार की मौत दो घायल

Image
 बागेश्वर – आपदा नियंत्रण कक्ष बागेश्वर से एसडीआरएफ को सूचना मिली की रमाडी नामक स्थान के पास एक वाहन खाई में गिर गया है।सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल  HC टीका सिंह कार्की के नेतृत्व में टीम  घटनास्थल के लिए रवाना हुई।एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि वाहन वैगनआर कार(UA 04 E 4727) है। जो लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरी है। वाहन में  6 व्यक्ति सवार थे। जिनमे एक बच्ची घायल ज्योति Dlo गंगा सिंह उम्र - 4 वर्ष  ग्राम - चेटानगढ़, व एक घायल महिला पुष्पा देवी w/o बलवत सिंह उम्र 32 वर्ष  ग्राम - चेटानगढ़   को स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल भेज दिया गया था। एसडीआरएफ  टीम द्वारा खाई से 01 पुरुष व 03 महिलाओं के शव को निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।दरपान सिंह S/O दान सिंह उम्र 60 वर्ष, ग्राम बिन्दुखत्ता,लाली देवी w/0 खुशाल सिंह उम्र 55 वर्ष , ग्राम - चेटानगड,गोपुनी देवी w/O गोपाल सिंह उम्र-62 वर्ष ग्राम चेटानगढ़,आनुली देवी w/O पान सिंह उम्र 50वर्ष, ग्राम- भनार है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तराखंड में दो दिवसीय प्रवास पर पहुंची देहरादून

Image
देहरादून – राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को उत्तराखंड में अपने प्रथम दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंची हैं।इस अवसर पर  उपस्थित कैबिनेट मंत्री  प्रेमचंद अग्रवाल,  सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव  डॉ एस एस संधू , पुलिस महानिदेशक  अशोक कुमार, कमिश्नर गढ़वाल  सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया |

यातायात पुलिस ने IMA का डिवर्ज़न प्लान जारी किया

Image
देहरादून – यातायात पुलिस ने IMA का डिवर्ज़न प्लान जारी किया। डिवर्टेड मार्ग पर सिंगल लाइन में चलने की पुलिस ने अपील की, दोपहिया वाहनों का करे ज़्यादा से ज़्यादा प्रयोग आईएमए परेड रिहर्सल के दृष्टिगत  08, 09 और 10 दिसंबर को समय सुबह 8 बजे से सुबह 11.30  बजे तक यातायात डाइवर्ट प्लान निम्नवत रहेगा परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जायेगा तथा आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा। बल्लूपुर से आने वाले समस्त यातायात रांगणवाला चौकी आईएमए के पास से डायवर्ट कर मीठी बैरी से होकर प्रेमनगर की ओर मुख्य मार्ग पर जा सकेगा ।प्रेमनगर की ओर से आने वाले यातायात को प्रेमनगर चौक से दरू चौक से मेहुवाला / रांगडवाला की ओर  भेजा जायेगा । विकासनगर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हर्बटपुर चौक से धर्मावाला चौक की ओर डाइवर्ट किया जायेगा। यातायात धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास होते हुए शहर की ओर आ सकेगा ।देहरादून से विकासनगर हर्बटपुर होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डाइवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जायेगा।देहरादून की ओर से विकासनगर जाने समस्त छोटे वाहनों को पंडितवाडी – रांगडवाला