Posts

Showing posts from August 28, 2018

लखवाड़ परियोजना निर्माण में 06 राज्यों के मध्य एमओयू

Image
नई दिल्ली- लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना के निर्माण के लिए 06 राज्यों के मध्य एमओयू किया गया है। ऊपरी यमुना बेसिन क्षेत्र में 3966.51 करोड़ रूपए की लागत वाली लखवाड़ बहुद्देशीय परियोजना के एमओयू पर केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण तथा जहाजरानी, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के  योगी आदित्यनाथ, राजस्थान की  वसुन्धरा राजे, हरियाणा के  मनोहर लाल, हिमाचल प्रदेश के  जयराम ठाकुर और दिल्ली के  अरविंद केजरीवाल ने हस्ताक्षर किए। लखवाड़ परियोजना के तहत उत्तराखंड में देहरादून जिले के लोहारी गांव के पास यमुना नदी पर 204 मीटर ऊंचा कंक्रीट का बांध बनाया जाना है। बांध की जल संग्रहण क्षमता 330.66 एमसीएम होगी। इससे 33,780 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जा सकेगी।इसके अलावा इससे यमुना बेसिन क्षेत्र वाले छह राज्यों में घरेलू तथा औद्योगिक इस्तेमाल और पीने के लिए 78.83 एमसीएम पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा। परियोजना से 300 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। परियोजना निर्माण का काम उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड करेगा।पर

आप नगर निगम चुनाव में ठोकेगी ताल

Image
देहरादून-आगामी नगर निगम चुनावों के दृष्टिगत चुनावी तैयारियों को गति देते हुये आम आदमी पार्टी की एक महत्तवपूर्ण बैठक मध्यदून जिलाध्यक्ष विशाल चौधरीे व महानगर अध्यक्ष अशोक सेमवाल की अध्यक्षता में राजपुर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गयी।आम आदमी पार्टी के मघ्यदून जिलाध्यक्ष विशाल चौधरीे ने बताया कि निकाय चुनावों का शंखनाद करते हुए आम आदमी पार्टी की विशाल जिलास्तरीय "जन-जागृति सभा आगामी एक सितम्बर को स्थानीय हिन्दी भवन में आयोजित की जा रही है, जिसकी सभी तैयारियाँ पूर्ण की जा चुकी हैं। विशाल चौधरी ने बताया कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विशेष सलाहकार राकेश सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित इस जन-जागृति सभा में समाज के विभिन्न वर्ग व क्षेत्रों से प्रबुद्ध बुद्धिजीवी व सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। एकमात्र उम्मीद-एकमात्र विकल्प के नारे के साथ आम आम आदमी पार्टी स्थानीय निकाय चुनावों में पिछले18 वर्षों से उत्तराखण्ड के शोषित, पीड़ित व उपेक्षित जनता एंव समाज के अंतिम व्यक्ति को संविधान में प्रदत्त अधिका

बस खाई में गिरी 34 घायल दो की मौत

Image
टिहरी गढ़वाल- सवारियों से भरी बस 25 मीटर गहरी खाई में जा गिरी बस पाव की देवी क्षेत्र में मिन्डाथ गांव के पास सुबह तकरीबन 8:20 बजे के करीब एक लोकल बस संख्या  uk o7 3A 323 गिरी  थाना मुनिकीरेती से 40 किलोमीटर करीब दूर है एसडीआरएफ व पुलिस  प्रशासन घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों का रेस्क्यू किया,बस में 36 लोग थे सवार  जिसमें दो महिला की मौके पर ही मौत हो गई व 34 घायलों को स्थानीय लोगों व एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू कर  स्थानीय अस्पताल में है  उपचार के लिए भेजा गया  जिसमें से 13 गम्भीर घायलों को ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान रेफर किया गया,बस पाव की देवी से ऋषिकेश आ रही थी,