Posts

Showing posts from November 2, 2020

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

देहरादून – नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधानसभा से प्रदेश भाजपा  कार्यालय  तक जुलूस निकालकर भब्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत , प्रदेश महामंन्त्री संघटन अजेय प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी , महिला मोर्चा, भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने जोश खरोश के साथ नरेश बंसल का स्वागत किया गया इस अवसर पर टिहरी गढ़वाल सांसद  राज्य लक्ष्मी शाह, हरबंश कपूर, देहरादून महापौर सुनील उनियाल गामा , महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, प्रदेश कार्यालय सचिव  कौशतुभा नंद जोशी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, राजकुमारी गिरी, आदित्य चौहान, प्रदेश शोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा  सहित कई प्रदेश पदाधिकारी व विधायक उपस्थित रहे। प्रदेश कार्यालय में स्वागत के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के साथ नरेश बंसल ने दीनदयाल उपाध्याय पार्क में जाकर दीनदयाल की मूर्ति का माल्यार्पण किया साथ लौहपुरुष सरदार पटेल,  भीम राव आंबेकर व स्वर्गीय इंद्मणि बडोनी की मूर्ति का भी माल्यार्पण किया।

राज्यपाल ने महिला स्वयं सहायता समूहों की हस्तशिल्प प्रदर्शनी को देखा

Image
  नैनीताल –   राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने नैनीताल  राजभवन  में नैनीताल जिले के पांच विकास खण्डों भीमताल, बेतालघाट, रामनगर, हल्द्वानी के 13 महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।    राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य ने कहा कि राज्य के स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों, ऐपण, स्थानीय खाद्यान्नों से बने उत्पादों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाना चाहिये।  महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गये उत्पादों को विश्वस्तरीय बाजार उपलब्ध करवाना भी आवश्यक है। उत्तराखण्ड में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण में स्थानीय उत्पादों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। हमारे स्थानीय उत्पाद पलायन रोकने में भी सहायक सिद्ध होंगे।   इस अवसर पर राज्यपाल ने विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों व स्थानीय खाद्य उत्पादों का क्रय किया।  महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के कार्यों तथा उनके द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रशंसा की तथा  उनका उत्साह वर्धन किया।    इस अवसर पर सहायक परियोजना निदेशक  संगीता आर्या, रमेश कनवाल, रमेश बिष्ट तथा महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं तथा जिला

मृतका के पिता की तहरीर पर पति, ससुर,सास पर मुकदमा दर्ज

Image
 देहरादून – महारानी बाग फेस-2 में विवाहित महिला द्वारा 27 अक्टूबर को फांसी लगाने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया था।मृतका का पंचायतनामा की कार्यवाही उसके परिजनों के समक्ष मजिस्ट्रेट द्वारा की गई। तत्पश्चात चिकित्सकों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई, जिसमें मृत्यु का कारण हैंगिंग पाया गया। 1नवंबर रविवार  को महिला के पिता द्वारा थाना बसंत विहार पर तहरीर दी कि उनकी पुत्री का विवाह  26 जून 20 को सनोद पुत्र सोहनवीर निवासी भगवानपुर जनपद हरिद्वार के साथ हुई थी।उनकी पुत्री को पति सनोद,  सोहनवीर (ससुर), सुरेशो (सास) तथा ससुराल पक्ष के अन्य व्यक्तियों द्वारा प्रताड़ित किया गया, जिसके फलस्वरूप उनकी पुत्री द्वारा आत्महत्या की गई ।मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर मृतका के पति सनोद, ससुर सोहनवीर, सास सुरेशो तथा ससुराल पक्ष के अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध थाना बसंत विहार पर मु0अ0सं0 129/2020 धारा 306 आईपीसी का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना चल रही है। महिला का पति डॉक्टर इएसआई के पद पर सेलाकुई मे