Posts

Showing posts from December 15, 2020

मुख्यमंत्री ने दी विजय दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामना

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना, भूतपूर्व सैनिकों, देश एवं प्रदेश वासियों को बधाई दी है। उन्होने कहा कि भारतीय सेना के वीर जवानों द्वारा पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने के उपलक्ष्य में 16 दिसम्बर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और मान को स्थापित करता है। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा है कि भारत के सैन्य इतिहास में 16 दिसम्बर वीरता व पराक्रम का ऐतिहासिक दिन है। इसी दिन मात्र 13 दिन में भारतीय सैनिकों के साहस व बहादुरी के सामने नतमस्तक होकर पाकिस्तानी सेना के 93 हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा था। हमारे सैन्य इतिहास की यह सबसे बड़ी विजय थी। मुख्यमंत्री ने 1971 भारत-पाक युद्ध के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमारे सैनिकों के पराक्रम से पाकिस्तानी सैनिकों का मनोबल टूट गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड, देवभूमि के साथ ही वीर भूमि भी है। यहां सदैव देशभक्ति व राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रही है। हमारा सैनिकों के प्रति श्रद्धा का भाव है। प्रदेश में सैनिकों की समस्याओं का निस्

एक किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Image
 सहसपुर – अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरूध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कल सोमवार को पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चैकिंग व गश्त की जा रही थी। पुलिस टीम गश्त करते हुए चोरखाला पुल के पास पहुँची तो वहां पर एक व्यक्ति अपनी मो0सा0सं0 UK07DQ-4467 स्पलेण्डर के साथ पीले रंग का कट्टटे लिये खड़ा था। जिसका नाम पता पूछकर जामा तलाशी ली तो उसने अपना नाम आलम पुत्र गंगारम निवासी सपेरा बस्ती मोथरोवाला थाना नेहरूकलोनी उम्र 25 वर्ष बताया। जिसकी तलाशी ली तो उसके पास रखे पीले कट्टे से 01 किलो 200 ग्राम  गांजा प्राप्त हुआ।जिसकी  क़ीमत अठारह हजार रू0 के लगभग है उसे  गांजे के साथ  गिरफ्तार किया गया। जिनके विरूध थाना सहसपुर पर 8/20/60 N.D.P.S Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।      ़़़

सरकार एवं एजुस्किल पाॅलीटेक्निक में ऑनलाईन युवाओं को टेक्निकल स्किल देगी

Image
  देहरादून –मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सचिवालय में तकनीकी शिक्षा विभाग एवं एजुस्किल (EduSkill) के मध्य में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। उत्तराखण्ड सरकार एवं एजुस्किल द्वारा संयुक्त रूप से सभी राजकीय पाॅलीटेक्निक में ऑनलाईन के माध्यम से युवाओं को विश्वस्तरीय टेक्निकल स्किल उपलब्ध कराएगी। इसके माध्यम से मल्टीनेशनल कंपनियों के एकेडमिक प्रोग्राम तक छात्र-छात्राओं की पहुंच संभव होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के साथ ही प्रशिक्षकों को भी लगातार अपग्रेड किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसका लगातार मूल्यांकन और अनुश्रवण किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि इससे छात्र छात्राओं को इंडस्ट्री की डिमांड के अनुरूप कोर्सेज करवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे इससे कितना ग्रहण कर पा रहे हैं, इस पर भी फोकस किया जाना चाहिए। एमओयू, निदेशक तकनीकी शिक्षा डाॅ. हरी सिंह एवं निदेशक EDUSkill, शुभजीत जगदेव के मध्य हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी एवं मुख्यमंत्री के आई.टी. सलाहकार रविन्द्र दत्त पेटवाल भी उपस्थित थे।