Posts

Showing posts from September 15, 2019

भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री शिव प्रकाश ने प्रीतम भरतवाण से भेंट की

Image
देहरादून –केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35अ हटाने को लेकर भाजपा के देश व्यापी जन सम्पर्क व जन जागरण अभियान के अंतर्गत भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री ( संगठन) शिव प्रकाश व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण से भेंट की व उन्हें इन धाराओं को हटाने के महत्व की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें साहित्य भी उपलब्ध कराया ।केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35 अ हटाने के सम्बंध में भाजपा द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे। जन सम्पर्क व जन जागरण अभियान के अंतर्गत भाजपा राष्ट्रीय सह महामंत्री ( संगठन ) शिव प्रकाश व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट ने आज जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण से भेंट की।शिव प्रकाश व अजय भट्ट ने प्रीतम भरतवाण के आवास पर पहुँचे और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर व मिष्ठान खिला कर उन्हें सम्मानित किया। प्रीतम भरतवाण ने शिव प्रकाश व भट्ट को शाल पहना कर उनका स्वागत किया। भेंट के दौरान शिव प्रकाश व भट्ट ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35 अ की राजनीतिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए इसके जम्मू कश्मीर व देश पर पड़ रहे दुष्प्रभाव

250 वर्षों के सर्वेक्षण में भारत की झलकें किताब का विमोचन

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ब्रिगेडियर कृष्ण गोपाल बहल द्वारा लिखित पुस्तक Glimpses from Survey of India covering 250 years का विमोचन किया। सीएम आवास में में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ब्रिगेडियर बहल को बधाई देते हुए कहा कि पुस्तक में  सर्वे आफ इंडिया की विकास यात्रा को बढ़िया तरीके से दर्शाया गया है। इसमें उच्च कोटि के फोटोग्राफ का उपयोग किया गया है। हिमालय  की मैपिंग में पं नैनसिंह के योगदान को भुलाया नही जा सकता है। यह काम उन्होंने उस समय किया जब संसाधन व तकनीक नहीं थी। आज सैटेलाइट से छोटी छोटी जगहों के नक्शे मिल जाते हैं।  मुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में किसी तरह के प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सिंगल यूज प्लास्टिक को रोकने का आह्वान किया है। सरकार अपने स्तर से प्रयास करती है परंतु समाज का सहयोग बहुत जरूरी होता है। पिछले कुछ वर्षों में समाज व देश से जुङे मुद्दों पर जनजागरूकता आई है। स्वच्छता अभियान की सफलता इसका प्रमाण है।  इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी व अन्य