Posts

Showing posts from December 15, 2022

रविवार को होगी पुलिस आरक्षी पद की लिखित परीक्षा ये सब ना लाये साथ में

Image
 देहरादून – सचिव उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि पुलिस विभाग के अन्तर्गत पुलिस आरक्षी/पी.ए.सी./ आई.आर.बी. / अग्निशामक (पुरुष / महिला) परीक्षा 2021 की लिखित परीक्षा उत्तराखण्ड राज्य के 13 जनपदों के 413 परीक्षा केन्द्रों में  18 दिसम्बर 22 को पूर्वाहन 11.00 बजे से अपराह्न 01.00 बजे तक आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस लिखित परीक्षा को औपबन्धिक रूप से सफल अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्रों पर अपने ई-प्रवेश-पत्र के साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र अवश्य लायें। परीक्षा केन्द्रों पर मोबाइल फोन (स्विच ऑफ मोड में भी), पेजर, प्रोग्रामेबल / नॉन-प्रोग्रामेबल कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, घडियां (एनालॉग घड़ियों सहित) और अन्य इलेक्ट्रॉनिक / संचार उपकरणों / मास्क को ले जाना प्रतिबंधित है। परीक्षार्थी प्रातः 9.30 बजे तक परीक्षा केन्द्र में पहुंच जाए। प्रत्येक परीक्षार्थी की उसके प्रवेश-पत्र / फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ वीडियोग्राफी भी की जाएगी। सचिव उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों की अवस्थिति के संबंध में अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से पूर्व ही जानकारी प्राप्त करना स

त्रिजुगीनारायण में घास काट रही महिला का पैर फिसला हुई दर्दनाक मौत

Image
 रुद्रप्रयाग- थाना सोनप्रयाग ने एस डी आर टीम को सूचित किया गया कि त्रिजुगीनारायण से एक महिला प्रातः घास काटने के लिए तोसी मार्ग पर गयी थी, जहाँ घास काटते समय पैर फिसलने से महिला नीचे गदेरे में गिर गयी। इस सूचना पर पोस्ट सोनप्रयाग से HC दीपक कुनियाल  रेस्क्यू टीम व रेस्क्यू उपकरणों के मौके के लिए रवाना हुई।  त्रिजुगीनारायण से लगभग 02 किमी आगे तोसी मार्ग पर पैदल चलते हुए एस डी आर एफ टीम को सर्चिंग के दौरान  महिला पिंकी देवी पत्नी स्व0 राधेश्याम, उम्र 50 वर्ष को खोज लिया गया। महिला के सिर पर गंभीर चोट लगने से मोके पर ही मृत्यु हो गयी थी। टीम द्वारा बॉडी बैग व स्ट्रैचर की सहायता से पिंकी देवी के शव को पैदल मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाया, जहाँ से अग्रिम कार्यवाही हेतु सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।  

प्रदेश के सभी स्कूलों में वीर बाल दिवस मनाये

Image
 देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ स्व. अटल बिहारी वाजपेयी  की जन्म जयंती पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया जायेगा। और इस अवसर पर प्रदेश में भव्य आयोजन किये जायेंगे। सभी जनपदों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जायेगा। जिनमें मंत्रीगण एवं अन्य जन प्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन दिवस पर वे स्वयं भी ग्राम चौपाल में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन दिवस पर प्रदेश के सभी स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रमाण पत्रों का वितरण किया जायेगा। 25 दिसम्बर 22 से 09 फरवरी 23 तक प्रमाण पत्रों के वितरण की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस पर सिख समाज के दसवें गुरू, गुरू गोविन्द सिंह के पुत्रों साहिब जादा, जोरावर सिंह और साहिब जादा फतेह सिंह के बलिदान दिवस पर राज्य स्तर पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसमें मुख्यमंत्री प्रतिभाग करेंगे। जिला मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित किये जाएं। प्रदेश के सभी स्कूलों में

उत्तरायणी मेले पर प्रदेशभर में किया जाएगा भव्य आयोजन

Image
देहरादून –मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तरायणी मेले में प्रदेशभर में भव्य आयोजन किये जाएं। यह मेला संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन को बढ़ावा देता है। 14 जनवरी को पूरे देश में अलग-अलग रूपों में सूर्य उपासना के पर्व मनाये जाते हैं। उत्तरायणी मेले का उत्तराखण्ड की संस्कृति में विशेष महत्व है। 14 जनवरी को उत्तरायणी उत्सव का मुख्य आयोजन बागेश्वर में किया जायेगा। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से भव्य आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि  आने वाली पीढ़ियों को उत्तरायणी मेले के महत्व की जानकारी हो और अन्तराष्ट्रीय फलक पर इसे पहचान दिलाने के लिए प्रदेशभर में भव्य आयोजन किये जाएं। पंच प्रयागों एवं राज्य के अन्य संगम स्थलों एवं महत्वपूर्ण घाटों पर भी उत्तरायणी के दिन सूर्य उपासना के पर्व का आयोजन किया जाए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरायणी पर्व पर सौर ऊर्जा के प्रति जन जागरूकता के लिए इससे सबंधित योजनाएं लांच की जाएंगी । सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों में सौर ऊर्जा एवं ऊर्जा संरक्षण पर निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। बागेश्वर में सांस्कृतिक संध्या