Posts

Showing posts from December 1, 2020

भाजपा के विधायकों और नेताओं की खुली गुंडागर्दी-भट्ट

Image
 देहरादून –  उत्तराखंड क्रान्ति दल के केंद्रीय अध्यक्ष  दिवाकर भट्ट ने प्रेस को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपानीत त्रिवेंद्र की सरकार भले जीरो टॉलरेंस टॉलरेंस की बात कर रही हैं। कि सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी है। खुद भाजपा कार्यालय रिंग रोड़ पर प्रदेश कार्यालय की भूमि भी संदेह के घेरे में है। वह भूमि रानी पद्मावती और सीलिंग की भूमि है। किस तरह से भाजपा ने यह भूमि का बैनामा किया। स्पष्ट करना चाहिए। राज्य सरकार के विधायक और नेता तक सरकारी भूमियों में कब्जे कर रहे है। इसी तरह से भाजपा का नेता विनय गोयल बल्लूपुर में अवैध निर्माण कर रहे है। आवासीय कॉलोनी बल्लूपुर खसरा नम्बर 104/1 जो विनय गोयल और बसंत विहार के भाजपा पार्षद की पत्नी के नाम बैनामा है। आवासीय भूखंड पर व्यवसायिक काम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने जब इसकी शिकायत की तो उन्हें धमकाया जा रहा है। सरकार की शह पर भाजपा के विधायकों और नेताओं की खुली गुंडागर्दी चल रही है।उन्होंने कहा कि उक्रांद भाजपा के जीरो टॉलरेंस की पोल को जनता के बीच ले जाकर उजागर करेगा। दल आगमी विधानसभा चुनाव में 70 विधानसभा सीटों पर दमदार तरीके

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को सौपें दायित्व

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के द्वारा विभिन्न  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को दायित्व सौपें गये हैं। शेर सिंह गड़िया, पूर्व विधायक कपकोट (जिला बागेश्वर) को उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति तथा विनय रोहिला, ऊधम सिंह नगर को उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग का दायित्व सौंपा गया है। इन्हें कैबिनेट मंत्री स्तर प्रदान किया गया है। इसके साथ ही अनिल नौटियाल, पूर्व विधायक कर्णप्रयाग, उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड औषधीय पादप बोर्ड, संजय सहगल, हरिद्वार को उपाध्यक्ष राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण परिषद्, राजपाल सिंह रावत देहरादून उपाध्यक्ष प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अनुश्रवण परिषद्, गोविन्द पिल्खवाल, अल्मोड़ा को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड चाय विकास बोर्ड, जगवीर सिंह भण्डारी, उत्तरकाशी को उपाध्यक्ष राज्य बागवानी बोर्ड, तरूण बंसल हल्द्वानी को उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय उद्योग मित्र परिषद्, संजय नेगी, टिहरी गढ़वाल को उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड अन्य पिछडा वर्ग आयोग,  सुरेन्द्र मोघा, ऋषिकेश को उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजना अनुश्रवण समिति का दायित्व सौंपा गया है

महिला से बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Image
 देहरादून – दिल्ली निवासी एक महिला द्वारा ई मेल के माध्यम से बताया कि मेरी बहन मेरी मां के साथ भगत सिंह कॉलोनी रायपुर में रहती है।हमारा किराएदार कई दिनों से मेरी अविवाहित बहन का शारीरिक शोषण कर रहा है,अब मेरी बहन गर्भवती है। मेरी मां व बहन किसी से शिकायत नहीं कर पा रहे हैं एवं डर रहे हैं। इस ई मेल पर तुरंत संज्ञान लेते हुए। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर तत्काल थाना रायपुर में अभियोग पंजीकृत किया गया।  पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्र अधिकारी नेहरू कॉलोनी द्वारा इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अति शीघ्र पीड़िता के बयान दर्ज कर शीघ्र अति शीघ्र आवश्यक विधिक कर विवेचना का सफल मिश्रण करने को निर्देशित किया गया। अभियोग की विवेचना उप नि भावना कर्नवाल के सुपुर्द की गई। पीड़िता द्वारा अपने बयानों में  विवेचक को बताया गया कि विगत एक वर्ष से हमारे किराएदार खुर्शीद अहमद, व सन्नू व हमारे घर के पास रहने वाले एक अन्य युवक ने अलग-अलग तिथियों में मेरे साथ मुझे डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाए हैं। अभी मेरे पेट में बच्चा है,मुझे  डॉक्टर ने सात आठ महीने की गर्भवती बताया है। यह बच्चा किसक