Posts

Showing posts from August 6, 2022

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात की

Image
देहरादून – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने आज दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा सहित अन्य केंद्रीय नेताओं से शिष्टाचार भेंट की। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने नई ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया। इस दौरान उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा  से प्रदेश के संदर्भ में राजनीतिक चर्चा करते हुए विभिन्न् सांगठनिक  विषयों पर भी आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन लिया।    शनिवार को  महेंद्र भट्ट ने अपने पहले दिल्ली दौरे के दूसरे दिन अन्य कई शीर्ष नेताओं से भेंट की। इसी क्रम में महेंद्र भट्ट ने अस्वस्थ चल रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद ओंम माथुर से भी भेंट कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की । इसके अलावा महेंद्र भट्ट ने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट , राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी , अजय टमटा , डॉ अनिल जैन आदि अन्य शीर्ष नेताओं से मिलकर विभिन्न राजनैतिक विषयों को लेकर मार्गदर्शन लिया ।   

इंटर कॉलेज स्कूल के बच्चों को नशे के प्रति जागरूकता

Image
 चकराता – नशे का कारोबार करने वाले तथा इसकी गिरफ्त में आए बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत करा कर मुख्यधारा मैं लाने को समय-समय पर गोष्टी कर व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करते हुए अपने अपने क्षेत्र में नशे के दुष्प्रभावों का प्रचार प्रसार कर तथा नशे के आदि हुए बच्चों को चिन्हित कर उनका प्रोफाइल बनाने तथा उनकी काउंसलिंग करने एवं नशा बेचने वालों को चिन्हित कर उनकी प्रोफाइल तैयार कर उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने तथा जो लगातार अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं। उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट व गुंडा एक्ट में कार्यवाही करने को चकराता क्षेत्र में नशा खरीदने और बेचने वाले व सेवन करने वालो को चिन्हित किया जा रहा है। तथा उनका प्रोफाइल भी तैयार किया जा रहा है, उनको चिन्हित कर उनकी काउंसलिंग कराई गई है, तथा नशा खरीदने व बेचने वालों पर भी कार्यवाही की जा रही है, इसके साथ ही आज 6 अगस्त 22 को थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह भाटी पुलिस बल के साथ केंट इंटर कॉलेज चकराता  में उपस्थित होकर करीब 180 बच्चो को नशे के दुष्प्रभावों तथा नशे से बचने के उपायो के संबंध में