Posts

Showing posts from September 4, 2017

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड के अधिशासी अभियन्ता का घेराव किया

Image
देहरादून-राजपुर विधानसभा पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड में अधिशासी अभियन्ता अनिरूद्ध सिंह भंडारी का घेराव किया। इस मौके पर राजकुमार द्वारा विभिन्न कार्यों को निर्माण कार्यां को जल्द जनहित में प्रारम्भ करवाने को ज्ञापन सौंपा।शहर के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर सड़कों की स्थिति जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। जिसका संज्ञान लेते हुए  इस मौके पर उन्होंने बताया कि राजधानी होने के बावजूद शहर की स्थिति बेहद दयनीय है। सड़कें गायब हो चुकी हैं, और जहां-तहां गड्ढे बरसात के पानी से भरे पड़े हैं साथ ही वाहन और आम जन का पैदल चलना तक मुश्किल हो चुका है।उन्होंने बताया कि शहर में इस बरसात के मौसम में भी सीवर लाईन का कार्य चल रहा है, और सड़कें खोदी जा रहीं हैं, क्या विभाग किसी बड़ी दुर्घटना होने का इंतजार कर रहा है। वार्ता के दौरान निम्न स्थानों पर अविलम्ब कार्यवाही करने को निर्देशित किया। सर्वप्रथम सड़कों के गड्ढों को अविलम्ब पैच वर्क द्वारा ठीक करवाया जाए। घंटाघर, गांधी रोड़, ओल्ड कोर्ट रोड़, हरिद्

बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते बचा

Image
देहरादून-बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते बचा सहारनपुर से देहरादून को आ रही बस डाट काली मंदिर के पास ब्रेक फेल होने के कारण बेकाबू हो गई इसी पर ड्राइवर ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया।बस उत्तर प्रदेश के सहारनपुर डिपो की है। सहारनपुर रोडवेज की बस संख्या  UP 11 T 3412, जिसे चालक अमित कुमार पुत्र विक्रम सिंह निवासी सहारनपुर चला रहा था तथा बस में सवारी भरी हुई थी। डाट काली मंदिर के पास देहरादून की तरफ अचानक बस अनियंत्रित हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। पुलिस के पहुँचने से पहले ही बस से सारी सवारियां नीचे उतर चुकी थी। चालक द्वारा बताया गया कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे एवं सवारियों को बचाने के लिए तुरंत बस को मैंने पहाड़ी पर टकरा दिया। किसी भी सवारी को अथवा चालक-परिचालक को कोई चोट नहीं आयी है।

शिक्षक दिवस पर हमें अपने गुरूजनों के प्रति कृतज्ञता व आभार प्रकट करने का अवसर देता है- राज्यपाल

Image
देहरादून-राज्यपाल डा कृष्ण कांत पाल व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ‘शिक्षक दिवस’ के अवसर पर समस्त शिक्षकों को बधाई दी है। पूर्व राष्ट्रपति व भारत रत्न डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देते हुए राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि डाॅ. राधाकृष्णन एक महान शिक्षाविद्, दार्शनिक, नीतिज्ञ, गहन चिंतक, कुशल वक्ता व महान मानवतावादी विचारक थे। उनकी जयंती को समर्पित ‘शिक्षक दिवस  हमें अपने गुरूजनों के प्रति कृतज्ञता व आभार प्रकट करने का अवसर देता है। शिक्षक देश व समाज के शिल्पकार हैं। बच्चों को संवार कर, उन्हें सभ्य नागरिक बनाकर, शिक्षक वस्तुतः देश व समाज को संवारने का काम करते हैं। राज्यपाल ने शिक्षकों से सांस्कृतिक व नैतिक मूल्यों की शिक्षा पर विशेष बल देने का आह्वान किया है।वही मंगलवार 05 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन के प्रेक्षागृह में राज्यपाल डाॅ कृष्ण कांत पाल द्वारा राज्य के विद्यालयों के 28 शिक्षकों को ‘गवर्नर्स टीचर्स अवार्ड’ से सम्मानित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री  त्रिवेंद्र सिंह रावत व शिक्षामंत्री  अरविंद पाण्डेय विशिष्ट अतिथि के र

हिमालय दिवस पूरे देश में लगभग 400 से ज्यादा स्थानों में मनाया जायेगा

Image
देहरादून-हिमालय दिवस की प्रैस वार्ता में (हम)परिवार की ओर से डॉ अनिल प्रकाश जोशी ने कहां कि हर साल की तरह इस साल हिमालय दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है। डॉ अनिल प्रकाश जोशी ने कहांकि हिमालय सदियों से वसुधैवकुटुम्बम की भावना से मानव-जाति के लिए सेवारत रहा है। देवतुल्य हिमालय देश व समाज की सभी प्राकृतिक उत्पादों से सेवा करता रहा है। हिमालय के परोक्ष व अपरोक्ष दोनों ही लाभ हमने भोगे हैं। पानी, हवा, मिटटी, जंगल जैसे हिमालय के उत्पादों ने ही देश की सभ्यता को जन्म दिया है। देवी देवताओं का वास होने के कारण साधू संतों ने इसे तपस्वी स्थल माना और आज भी हिमालय के विभिन्न क्षेत्रों में हर वर्ष देश विदेश से करोडो लोग अपनी आस्था के फूल चढाने आते हैं। प्राकृतिक संसाधनों के इस भण्डार से ही देश के वन और खेत फलते फूलते हैं और साथ ही देश के 65 फीसदी लोगों के हिस्से का पानी भी इसी की देन है। दूसरी और बड़ी बात यह है कि हर पल ली जाने वाली प्राणवायु भी हिमालय की ही बदौलत है। परन्तु हम हिमालय को समझने में चूक कर रहे हैं, इसे मात्र हवा, मिटटी, पानी व बर्फ के ढेर से ज्यादा कुछ समझा नहीं गया। हिम

मुख्यमंत्री ने सचिवालय स्थित निर्माणाधीन मीडिया सेन्टर का निरीक्षण किया

Image
देहरादून मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय स्थित निर्माणाधीन मीडिया सेन्टर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया सेन्टर में आधुनिक उपकरणों और संसाधनों की व्यवस्था की जाए, जिससे मीडिया प्रतिनिधियों को सूचनाओं के प्रेषण में  सहायता मिल सके। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने महानिदेशक सूचना  पंकज कुमार पाण्डेय को निर्देश दिये कि अवशेष कार्य को शीघ्र पूरा कर लिया जाए।महानिदेशक, सूचना  पाण्डेय ने कहा कि 481.35 लाख रूपये की लागत से बन रहे मीडिया सेंटर में सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जायेगी। सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए मीडिया सेन्टर में आधुनिक तकनीक के कम्प्यूटर व वाई-फाई कनेक्टिविटि की व्यवस्था के साथ ही अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जायेंगी। मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ताओं हेतु लगभग 200 की सीटिंग क्षमता का एक आधुनिक हॉल भी बनाया जा रहा है।