Posts

Showing posts from November 1, 2020

महिलाएं चुप्पी तोड़ो, नारीत्व से नाता जोड़ो

Image
 ऋषिकेश –अ​खिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में महिलाओं की गुप्त रोगों से जुड़ी जटिल समस्याओं को लेकर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के रिकंस्ट्रक्टिव एंड कॉस्मेटिक गाइनाेकॉलोजी विभाग द्वारा "स्त्री वरदान: चुप्पी तोड़ो नारीत्व से नाता जोड़ो" कार्यक्रम की नीव रखी। बताया गया है कि एम्स ऋषिकेश द्वारा उत्तराखंड से शुरू किया गया यह अभियान भारत देश में अपनी तरह का विश्वस्तरीय बड़ी मुहिम हैं। जिसके माध्यम से एम्स संस्थान महिलाओं को उनकी समस्याओं के प्रति जागरुक किया जाएगा। एम्स ऋषिकेश के रिकंस्ट्रक्शन एंड कॉस्मेटिक गाइनाेकॉलोजी विभाग की पहल पर आयोजित सम्मेलन में उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों से 50 से ​अधिक स्वयं सेविका महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मुहिम को गांव-गांव-घर घर तक पहुंचाने व राज्य की प्रत्येक महिलाओं को उनकी समस्याओं को लेकर जागरुक करने व ग्रसित महिलाओं को उपचार के लिए प्रेरित करने की शपथ भी ली। एम्स निदेशक एवं सीईओ पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने अपने संदेश में बताया कि यह सम्मेलन महिलाओं के गुप्त रोगों से जुड़ी समस्याओं के निदान की दिशा में पह