Posts

Showing posts from March 13, 2022

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज ने मनाया अपना 100 वा स्थापना दिवस

Image
 देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि ) ने रविवार  को  राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (आरआईएमसी) के स्थापना शताब्दी वर्ष पर आरआईएमसी गढ़ी कैंट देहरादून में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर  कैडेट्स को संबोधित करते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ( से नि) ने कहा कि राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज पिछले 100 वर्षों से देश की सेवा में निरंतर उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। आरआईएमसी के छात्रों की राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में उल्लेखनीय भूमिका रही है। द्वितीय विश्वयुद्ध से लेकर बालाकोट ऑपरेशन तक में इनकी सैन्य क्षमताओ और नेतृत्व क्षमताओ को भुलाया नहीं जा सकता।आरआईएमसी से जुड़े कैडेट्स, अधिकारियों व टीम के सांझे आत्मविश्वास, क्षमता तथा समर्पण भाव से ही यह संस्थान विभिन्न चुनौतियों से गुजरते हुए भी सर्वोच्च स्थान पर प्रतिष्ठित है तथा निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है।आरआईएमसी अपने मूल मंत्र "बल विवेक" पर अडिग है। राज्यपाल ने कहा कि आरआईएमसी  कोविड-19 के चुनौतीपूर्ण समय में  भी निरंतर कार्यरत रहा तथा यहां के कैडेट्स ने समय पर अपने को