Posts

Showing posts from December 21, 2019

दोनों देशो में पौराणिक धर्म,लेकिन धर्मों की समझ अलग-अलग

Image
देहरादून–सुप्रसिद्व चीनी गुरू व प्रोफेसर का दून विश्वविद्यालय में व्याख्यान देहरादून, दून विश्वविद्यालय मेें चीन के स झवान विश्वविद्यालय के दक्षिण एशिया संस्थान की प्रोफेसर व भारतीय धर्मों के अध्ययन कीे विशेषज्ञ छयू युंग ह्वेइ ने व्याख्यान देते हुए कहा कि भारत और चीन दोनों देशों के धर्मों पर तुलनात्मक अध्ययन की आवश्यकता है। दोनों देशो में पौराणिक धर्म हैं लेकिन धर्मों की समझ अलग-अलग है। उन्होंने कहा कि बुद्व धर्म भारत से चीन गया और चीन में इसका समावेशी विकास हुआ। चीन की धार्मिक विशेषता पर प्रोफेसर ने कहा कि चीन में बौद्व धर्म, कन्फ्यूजियस धर्म ओर ताओइज्म धर्म एक साथ मिलते हैं और लोगों के जीवन को अलग-अलग तरह से प्रभावित करते हैं। इस मौके पर दून विश्वविद्यालय के कुलपति प्रा0 ए0के0 कर्नाटक ने चीन से आए प्रो0 का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और चीन के सम्बन्ध ऐतिहासिक हैं। भारत जहां दक्षिणी एशिया की सभ्यता का उद्गम स्थल है वहीं चीन पूर्वी एशिया की सम्यता का उद्गम स्थल है। सदियों से दोनों देशों के बीच संस्कृति एवं सभ्यता का आदान-प्रदान हुआ है। आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेह

अनिल बलूनी से मिले सुबोध उनियाल

Image
मुम्बई – उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आज मुंबई में उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी से भेंट की और उनका हालचाल जाना। सांसद अनिल बलूनी गत तीन माह से अस्वस्थ हैं। और मुंबई में उनका उपचार चल रहा है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।प्रेस को जारी वक्तव्य में मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वह सांसद अनिल बलूनी के राज्य हित में निरंतर किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हैं। और भगवान से कामना करते है कि अनिल बलूनी शीघ्र स्वस्थ होकर पूर्ववत अपने अभियान में जुटेंगे और पार्टी तथा उत्तराखंड की सेवा में सक्रिय होंगे।