Posts

Showing posts from January 13, 2020

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 16 जनवरी को

Image
देहरादून – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 16 जनवरी को सम्पन्न होगा। इससे पूर्व 15 जनवरी को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी । यह जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  अजय भट्ट ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 16 जनवरी को सम्पन्न होगा। इससे पूर्व 15 जनवरी को केंद्रीय पर्यवेक्षक पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेधवाल देहरादून पहुँच रहे हैं।उनकी उपस्थिति में 15 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। अजय भट्ट ने कहा कि वे नए प्रदेश अध्यक्ष को अपना पूरा सहयोग देंगे। उन्होंने इस सम्बंध में अपनी इच्छा से पार्टी शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा दिया है।    उन्होंने कहा कि वे अपने सांसद के दायित्व से संतुष्ट हैं और वे अपने संसदीय क्षेत्र की जनता की सेवा व क्षेत्र के विकास के लिए अधिकाधिक कार्य करना चाहते हैं।

जलाशयों के निर्माण के लिए नाबार्ड को आगे आना चाहिए-मुख्यमंत्री

Image
देहरादून–एक स्थानीय होटल में नाबार्ड द्वारा स्टेट क्रेडिट सेमिनार 2020-21 का आयोजन में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि पर्वतीय खेती के लिए सिंचाई की सुविधा पर ध्यान केंद्रित करना होगा। इसके लिए जलाशय विकसित करने हांगे। क्लस्टर आधारित खेती और जैविक उत्पादों के सर्टिफिकेशन की व्यवस्था भी किसानों की आय को बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री एक स्थानीय होटल में नाबार्ड द्वारा आयोजित स्टेट क्रेडिट सेमिनार 2020-21 में सम्बोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड भौगोलिक विषमताओं वाला प्रदेश है। पर्वतीय खेती अधिकांशतः असिंचित है। लिफ्ट सिंचाई बहुत खर्चीली होती है। इसलिए ग्रेविटी आधारित पेयजल व सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति के लिए जलाशयों का निर्माण जरूरी है। सूखते जलस्त्रोतों को देखते हुए वर्षा जल संचयन महत्वपूर्ण है। नदियों के पुनर्जीवन के लिए भी जलाशय आवश्यक हैं। राज्य सरकार ने इस दिशा में शुरूआत की है। पिथौरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा, पौड़ी, चमोली, देहरादून आदि जिलों में जलाशय व झीलें विकसित की जा रही हैं। इसका आने वाले समय में बहुत फायदा होगा। इन जलाशयों के निर्माण