Posts

Showing posts from November 16, 2017

आई ए एस वीक सम्मेलन का समापन

Image
देहरादून -मुख्य सचिव  उत्पल कुमार सिंह ने   सचिवालय में आईएएस वीक के अंतर्गत प्रशासनिक अधिकारी सम्मेलन का समापन किया। अपने क्लोजिंग रिमार्क में मुख्य सचिव ने इस बात पर खुशी जाहिर की कि फील्ड में और शासन में तैनात आईएएस अधिकारी अभिनव प्रयोग करते हैं। नई तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। इससे सर्विस डिलेवरी में तत्परता आती है। उन्होंने अधिकारियों का आह्वान किया कि खुले दिमाग से नये विचारों को अपनाएं। दूसरे राज्यों के सफल प्रयोगों पर विचार करें। इनके जरिये आमजन की बेहतरी कैसे की जा सकती है।सिंह ने स्वास्थ्य, शिक्षा, वानिकी, कृषि और पर्यटन क्षेत्र में नये लक्ष्य तय करके अभियान चलाने के लिए कहा। जिलों में और विभागीय स्तर पर माॅनिटरिंग सिस्टम को और मजबूत करें। यह भी तय करके अभियान चलाने के लिए कहा। यह भी तय करें कि 2020 तक उत्तराखंड भी रैंकिंग देश में सर्वोच्च हो। रैंकिंग सिस्टम हमें राज्य, जिला और ब्लाॅक स्तर पर भी लागू करना होगा। दिन भर चले सम्मेलन में प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी और  सचिव  अमित नेगी ने राज्य की वित्तीय स्थिति और नियोजन पर चर्चा की। सचिव  भूपिंदर कौर औलख ने उत्तराखंड के शिक्षा क्ष

मिस्टर एंड मिस देहरादून 2017 का 10 दिसंबर को ​ग्रैंड फिनाले

Image
देहरादून, स्टाइल, गुड लुक्स ओर अदाओं के जलवे जब रैंप पर एक साथ ​देखने को मिले तो हर किसी की धड़कन थम गई। मौका था फाइव फेसेस एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित किए जा रहे मिस्टर एंड मिस देहरादून 2017 के फर्स्ट लुक का। जहां पचास से ज्यादा मॉडल्स ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। कॉन्टेस्ट का ग्रैंड फिनाले 10 दिसंबर को होगा।  कॉन्टेस्ट में प्रतिभाग करने वाले मॉडल्स का  फर्स्ट लुक जारी किया गया। इस मौके पर दो आॅडिशनों से चयनित सभी पार्टिसिपेंट ने भाग लिया। होटल में आयोजित हुए कार्यक्रम में मॉडल्स ने रैंप पर अपनी दिलकश अदाओं का जलवा बिखेरा। फाइव फेसेज एंटरटेनमेंट की डायरेक्टर ​श्वेता चौधरी ने बताया किआॅडिशन के बाद चुने गए प्रतिभागियों को एक्सपर्ट कोरियोग्राफरों द्वारा तराशने का काम किया जा रहा है। ग्रैंड फिनाले से पहले सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।  इसके अलावा विभिन्न सब टाइटल राउंड भी आयोजित होंगे। जिनके परिणाम 10 दिसंबर को ​ग्रैंड फिनाले के दिन घोषित होंगे।

कांग्रेस आईटी विभाग की बैठक

Image
देहरादून-प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन  में  कांग्रेस आईटी विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के आईटी प्रभारी व वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने की। बैठक में आईटी विभाग की राष्ट्रीय समन्वयक रुचिरा चतुर्वेदी उपस्थित के साथ ही उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी विभाग के समस्त पदाधिकारी तथा विधानसभा अध्यक्षों व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कांग्रेस आई टी विभाग की राष्ट्रीय समन्वयक  रूचिरा चतुर्वेदी ने सभी कार्यकर्ताओं को आज की राजनीति में सोशल मीडिया के महत्व को विस्तार से समझाया।उन्होंने प्रत्येक बूथ पर आई टी विभाग के गठन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ताकत सोशल मीडिया पर पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत हुई है।  बैठक को संबोधित करते हुए जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर अच्छे तरीके से काम कर रहे है।उन्होंने बीजेपी द्वारा सोशल मीडिया पर किये जा रहे दुष्प्रचार की निंदा करते हुए बीजेपी को मुँह  तोड़ जवाब देने की बात कही।आईटी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष  अमरजीत सिंह ने रुचिरा चतुर्वेदी का स्वागत करते हुए बैठक म

गढ़वाली संगीत के माध्यम से गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण का संदेश

Image
 ऋषिकेश- परमार्थ गंगा तट पर महिला नवजागरण समिति के गढ़वाली लोक कलाकारों द्वारा गढ़वाली गीत, संगीत एवं नृत्य का आयोजन किया गया।परमार्थ गंगा तट पर गंगा संरक्षण हेतु गढ़वाली संगीत का आयोजन लोक कलाकारों ने दिया गढ़वाली गीत, संगीत एवं नृत्य के  माध्यम से गंगा अवतरण, स्वच्छता एवं संरक्षण का संदेश लोक गायक संगीत के माध्यम से प्रसारित करे गंगा स्वच्छता का संदेश परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष  स्वामी चिदानन्द सरस्वती  की प्रेरणा से शशि रतूडी एवं सहयोगी कलाकारों ने लोक संगीत के माध्यम से माँ गंगा का अवतरण, स्वच्छता एवं संरक्षण का संदेश प्रसारित करने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया।  आध्यात्मिक गुरू स्वामी चिदानन्द सरस्वती  के पावन सानिध्य में गढ़वाली लोक संगीत कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। इस कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में देशी एवं विदेशी योग साधक, गंगा के उपासक, पर्यटक एवं परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों ने सहभाग किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा ’भारतीय लोक नृत्यों के अंतर्गत अनेक स्वरूप और ताल है। इसमें धर्म, व्यवसाय, जाति, स्थान के आधार पर अन्तर पाया जाता है परन्तु हमारी भारतीय संस्कृत

जीबी पंत विवि पर्वतीय खेती के विकास पर फोकस करे: राज्यपाल

Image
देहरादून- पं.गोविंद बल्लभ पंत कृषि व तकनीकी विश्वविद्यालय के 31 वें दीक्षांत समारोह में  मुख्य अतिथि राज्यपाल डा. के.के. पाॅल व कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने  1261 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की।राज्यपाल ने डिग्री पाने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई व उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि जी.बी पंत विश्वविद्यालय ने सदैव देश को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की हैं। देश को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाने में इस विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अब इस विश्वविद्यालय को पोषण-सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपनी भूमिका निभानी होगी।राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का ये कथन कि भारत गांवों में निवास करता है, आज भी सही है। बिना कृषि के तरक्की सम्भव नहीं है। उत्तराखण्ड की बड़ी जनसंख्या कृषि व पशुपालन पर निर्भर है। यहां की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पर्वतीय खेती पर विशेष ध्यान देना होगा। कृषि-जोतों के छोटे व बिखरे होने के कारण पर्वतीय खेती की उत्पादकता बहुत कम होती है। पर्वतीय खेती के लिए स्टोरेज, सप्लाई-चैन, खाद्य प्रसंस्करण आदि सुविधाएं उपलब्ध करवानी होंगी। पशु