Posts

Showing posts from October 25, 2021

आपदा प्रभावितों को सहायता राशि अब मिलेगी पहले से ज्यादा

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों को विभिन्न मदों में दी जा रही सहायता राशि को बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के मानकों में सम्भव न होने पर अतिरिक्त राशि की व्यवस्था मुख्यमंत्री राहत कोष से की जाए। मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण व राहत कार्यों की मानिटरिंग के लिये हाईपावर कमेटी बनाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावितों को यथासंभव सहायता दी जाए। सहायता राशि पाने में लोगों को अनावश्यक परेशान न होना पङे। जरूरतमंदों को हर सम्भव मदद सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री,  सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ आपदा राहत कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।  मुख्यमंत्री के निर्देश पर निर्णय लिया गया कि प्रभावित परिवारों को कपङे, बर्तन व घरेलू सामान के लिए दी जाने वाली अहेतुक सहायता राशि को 3800 रूपये से बढाकर 5000 रूपये किया गया है। पूर्ण क्षतिग्रस्त मकान के लिये सहायता राशि जो कि मैदानी क्षेत्रों में 95 हजार रूपये प्रति भवन और पहाङी क्षेत्रों में 1लाख 1 हजार 900 रूपये प्रति भवन दी जा रही है, को मैदानी और पर्वतीय दोनों क्षेत्रों में बढाकर 1 लाख 50 हज

चारधाम के पुराने मार्गों को खोजेंग विशेषज्ञों की टीम

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  मुख्यमंत्री आवास से चारधाम के पुराने मार्गों को खोजने के लिए 25 सदस्यों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (यूटीडीबी) ने ट्रैक द हिमालय के साथ मिलकर यह अभियान शुरू किया है। इसके तहत विशेषज्ञों के 25 सदस्यों का दल चारधाम ट्रैक पर पुराने मार्गों को खोजने के लिए 1200 किलोमीटर से अधिक का सफर तय करेगा।  दल द्वारा यह अभियान लगभग 50 दिनों तक चलाया जायेगा। दल पुराने चार धाम और शीतकालीन चार धाम मार्ग को खोजने का काम करेगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रेकर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गर्व का क्षण है कि हमारे पास उत्तराखंड की पुरानी पगडंडियों का पता लगाने के लिए एक युवा बल है। यह पहल हमारी सदियों पुरानी विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। इस अभियान से उत्तराखंड में साहसिक खेलों को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण जागरूकता फैलाने, होमस्टे, स्थानीय संस्कृति और परंपराओं  को बढ़ावा देने में भी सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर पर सचिव पर्यटन  दिलीप जावलकर, अपर सचिव युगल किशो

केदारनाथ धाम में भारी बर्फवारी

Image
केदारनाथ – परदेस में हुई बारिश की वजह से सर्द हुआ मौसम चारों धामों में यात्रा जारी है मगर मौसम सर्द हुआ।केदारनाथ धाम में भारी बर्फवारी। हैलीपेड सहित यात्रा मार्ग पर हल्की बर्फ जमी ।रास्तों  एवं हैलीपेड से हटाई जा रही बर्फ। हेलीकॉप्टर सेवा हुई  प्रभावित। ऋषिकेश चारधाम बस टर्मिनल एवं हरिद्वार बस अड्डे से तीर्थयात्री चारधाम को हुए प्रस्थान। ऋषिकेश में विभिन्न विभागों यथा  देवस्थानम बोर्ड एवं यात्रा प्रशासन संगठन सहित पुलिस, चिकित्सा- स्वास्थ्य,परिवहन, पर्यटन, नगर निगम,संयुक्त रोटेशन के हेल्प डेस्क यात्रियों को सहायता मार्गदर्शन कर रहे ।श्री बदरीनाथ धाम हेतु  सड़क मार्ग सुचारू है। तीर्थयात्री को  श्री बदरीनाथ दर्शन  को जा रहे है। श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री में यात्रा जारी।कल शाम श्री केदारनाथ धाम में बारिश के बाद बर्फवारी। केदारनाथ धाम ने बर्फ की चादर ओढ़ी।केदारनाथ धाम हेतु हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित हुई । हेलीपैड एवं रास्ते से बर्फ हटाई जा रही है।