Posts

Showing posts from October 26, 2019

घटना से व्यथित और दुखी हूँ - राज्यपाल

Image
नैनीताल –पुलिस वाहन दुर्घटना में मृत पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए राज्यपाल ने एक एक लाख की तत्काल सहायता स्वीकृत की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने विगत 22 अक्टूबर को नैनीताल पुलिस के एक वाहन के दुर्घटना ग्रस्त होने से गंभीर रूप से घायल हुई उप निरीक्षक माया बिष्ट के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने स्व माया बिष्ट की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने कहा है कि वे अत्यंत मर्माहत और व्यथित है। राज्यपाल मौर्य ने इस दुर्घटना में मृत तीनों पुलिस कार्मिकों के आश्रितों के लिए अपने विवेकाधीन कोष से एक- एक लाख रुपए की सहायता स्वीकृत की है। राज्यपाल ने डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि मृतक पुलिस कार्मिकों के परिवारों का पूरा ध्यान रखा जाए और सरकारी सेवा के सभी  देय भुगतान जल्द से जल्द किए जाएं।

मुकेश अंबानी ने किये भगवान बदरी के दर्शन

Image
चमोली – प्रसिद्ध उद्योगपति एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी बद्रीनाथ एवं बाबा केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे।मुकेश अंबानी प्रात:8.30 बजे हेलीकॉप्टर से  बद्रीनाथ पहुचे मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।  9 बजे प्रात: श्री बदरीनाथ मंदिर में पूजा- अर्चना की।बद्रीविशाल के दर्शन के पश्चात मुकेश अंबानी बाबा केदारनाथ के दर्शन हेतु रवाना हुए उनके साथ मुख्यकार्याधिकारी भी केदारनाथ पहुंचे जहां। 10.30 बजे उन्होंने   रूद्राभिषेक पूजा संपन्न की। बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति की ओर से उन्हें प्रसाद, अंग वस्त्र भेंट किया। बद्रीनाथ धाम में   मुकेश अंबानी ने रावल  जी से भेंट की केदारनाथ में मुख्य पुजारी  से भी मिले।   इसी वर्ष मई माह में  मुकेश अंबानी श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आये थे तो उस समय उन्होंने कर्नाटक में चंदन वन बनाये जाने की बात कही थी ताकि श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर में पूजा  हेतु चंदन बाजार से न खरीदना पड़े।  इस संदर्भ में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल एवं सम