Posts

Showing posts from November 30, 2022

प्रदेश में धर्मान्तरण पर रोक सम्बंधित कानून बना

Image
देहरादून – उत्तराखंड में विधानसभा अनुपूरक बजट सत्र के दूसरे दिन दो महत्वपूर्ण विधेयक विधानसभा में ध्वनिमत से पास हो गए हैं। उत्तराखण्ड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) विधेयक 2022 के पास होने के बाद प्रदेश में धर्मान्तरण को लेकर कठोर कानून की प्रविधान हो गया है। इसके अलावा उत्तराखण्ड लोकसेवा (महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण) विधेयक 2022 से प्रदेश में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था एकबार फिर से लागू हो जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। कुछ दिन पूर्व राज्य सरकार ने इन दोनों विधेयकों को कैबिनेट से मंजूरी दी थी। बुधवार को विधानसभा में इन विधेयकों के पास होने से प्रदेश में इसे लागू करने की जल्द अधिसूचना जारी हो जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभमि है यहां पर धर्मान्तरण जैसी चीजें हमारे लिए बहुत घातक है इसलिए सरकार ने यह निर्णय लिया था कि प्रदेश में धर्मान्तरण पर रोक के लिए कठोर से कठोर कानून बने। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि इस कानून को पूरी दृढ़ता से प्रदेश में लागू किया जाएगा। वहीं उत्तराखण्ड में महि

राज्यभर में जंगली जानवरोें का आतंक–माहरा

Image
देहरादून - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने वन्य जीवों द्वारा लगातार पर्वतीय क्षेत्रों के लोगोें पर किये जा रहे हमलों को रोकने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर लोगों की पीड़ा से अवगत कराते हुए कहा कि राज्यभर में जंगली जानवरोें का आतंक छाया हुआ है। विगत तीन वर्षों में विभिन्न जंगली जानवरोें ने अनेक लोगों की जानें ली हैं और सैकड़ों लोगों को घायल किया है। जिसमें गुलदार, ने 66, हाथी ने 28, बाघ ने 13, भालू ने 05 एवं सांपों के काटने से 44 लोग अपनी जानें गवां चुके हैं।करन माहरा ने कहा कि प्रदेश में जंगली जानवरोें के हमले के कारण भय और आतंक का माहौल बना हुआ है। विगत कुछ ही दिनों के अन्तर्गत लगभग 161 लोग वन्यजीवों के हमले के शिकार हुए हैं। जबकि 641 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं।करन महरा ने कहा कि इन आकंड़ों को देखकर स्वतः ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जंगली जानवरों का कितना आतंक छाया हुआ है। जंगली जानवरोें द्वारा छोटे-छोटे बच्चों को अपना निवाला बनाया जा रहा है। जिससे पर्वतीय क्षेत्र के लोगों में दहशत फैली हुई है। सरकार द्वारा जंगली जानवरोें के हमले में मारे गये लोगों के परिजनों को पर्य

साईं घाट में डूबा एक युवक

Image
ऋषिकेश–  त्रिवेणी घाट से 01 किमी दूर साईं घाट, ऋषिकेश में शामली उत्तरप्रदेश से आये एक युवक के डूबने की सूचना एस डी आर एफ को प्राप्त हुई। युवक मनोज पुत्र मांगेराम उम्र 20-22 वर्ष निवासी जलाबाद थाना सावली जिला शामली, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है व साईं घाट पर अपने दोस्तों के साथ नहाते समय अचानक अनियंत्रित होने से गहरे व तेज पानी की चपेट में आकर डूब गया।सुचना मिलते ही एस डी आर एफ की रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँचकर गहन सर्चिंग की जा रही है।