Posts

Showing posts from November 15, 2020

श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए

Image
 रुद्रप्रयाग– श्री केदारनाथ धाम बारिश एवं बर्फवारी के साथ विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री  केदारनाथ धाम के कपाट आज भैयादूज के अवसर पर प्रात: 8.30 बजे  शीतकाल के लिए बंद हो गये है। प्रात: तीन बजे से मंदिर खुल गया  श्रद्धालुगणों ने दर्शन किये इसके पश्चात मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग ने  बाबा की समाधि पूजा संपन्न की तथा साढे छ: बजे  भगवान भैरवनाथ जी को साक्षीमानकर गर्भगृह को बंद किया गया। तथा साढ़े आठ बजे सभा मंडप तथा मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया। इस अवसर पर उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,  शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी,जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग मनुज गोयल, देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी. सिंह, प्रशासनिक/ मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान, भैरवनाथ जी के पश्वा अरविंद शुक्ला, सुभाष सेमवाल सहित तीर्थ पुरोहित एवं हजारों श्रद्धालु  मौजूद रहे । देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा.

दून पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Image
देहरादून –  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के जॉलीग्रांट आगमन पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज श्री केदारनाथ जी के दर्शन एवं पूजा करेंगे। कल सुबह दोनों मुख्यमंत्री श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। उसके उपरान्त श्री बदरीनाथ पहुंचकर श्री बदरीनाथ मंदिर के दर्शन एवं पूजन करेंगे एवं उत्तर प्रदेश के पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया जायेगा।  इस अवसर पर  जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया।