Posts

Showing posts from February 19, 2020

दस वर्षीय से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Image
मसूरी–दुष्कर्म से पीड़िता के पिता  ने थाना हाजा पर आकर एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें वादी द्वारा गोविंद उपाध्याय पुत्र स्वर्गीय ऋषि राम निवासी जड़ी पानी टोल, बार्लो गंज मसूरी पर आरोप लगाया गया की उसके द्वारा वादी की 10 वर्षीय पुत्री के साथ 12 फरवरी 2020 को दुष्कर्म किया गया। यह भी आरोप लगाया कि अभियुक्त द्वारा इससे पूर्व भी पीड़िता के साथ दो तीन बार दुष्कर्म किया गया,  वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली मसूरी में मुकदमा अपराध संख्या 09/20 धारा 376 भा0द0वि0 एवं 5/6 पोक्सो अधिनियम बनाम गोविंद उपाध्याय पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उप निरीक्षक पिंकी पवार कैंट थाने के सुपुर्द की गई।  इसी क्रम में मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त गोविंद उपाध्याय को थाना मसूरी पुलिस द्वारा समय 17:45 बजे बार्लोगंज चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।  

मुख्यमंत्री ने किया इण्डिया ड्रोन फेस्टिवल का शुभारम्भ

Image
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सूचना प्रौद्योगिकी भवन, आईटी पार्क, देहरादून में इण्डिया ड्रोन फेस्टिवल-2.0 का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि वर्तमान में ड्रोन उपयोगिता बढ़ी है।  उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्यों में ड्रोन विभिन्न कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में ड्रोन की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी जरूरी है।

देशी शराब जाफरान के साथ एक गिरफ्तार

Image
 रायवाला– पुलिस  ने पाम होटल के पास रायवाला से एक अभियुक्त लक्ष्मण पुत्र लाल दर प्रसाद निवासी लेबर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश देहरादून को 55 पव्वे देशी शराब जाफरान अवैध के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना रायवाला पर अभयुक्त लक्ष्मण के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।