Posts

Showing posts from July 1, 2023

मुख्यमंत्री धामी ने रक्षा मंत्री से इनको भंग करने की मांग की

Image
 नई दिल्ली –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से मुलाकात कर रानीखेत और लैंसडाउन की छावनी बोर्डों को भंग करने और सैन्य स्टेशनों से बाहर के क्षेत्रों को राज्य प्रशासन को हस्तांतरित करने का अनुरोध किया।मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के योल में छावनी बोर्डों को भंग करने और छावनियों के नागरिक क्षेत्रों को नगर पालिकाओं के साथ विलय करने और छावनियों को सैन्य स्टेशनों के रूप में फिर से नामित करने के निर्णय का स्वागत किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि रानीखेत और लैंसडाउन रणनीतिक छावनियां नहीं हैं, इसलिए उन्हें प्राथमिकता से भंग किया जाना चाहिए। छावनी बोर्ड के विघटन और इन शहरों में नागरिक क्षेत्रों को स्थानीय नगर पालिकाओं/जिला प्रशासन में स्थानांतरित करने से यहां की स्थानीय जनता को लाभ होगा। साथ ही शहर की पर्यटन क्षमता को अनलॉक करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने  राज्य के जनपद रूद्रप्रयाग में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों हेतु ईसीएचएस (ECHS) केन्द्र खोले जाने की संस्तुति प्रदान करने के लिए  आभार व्यक्त करते हुए इस ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के परिसर में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों क

इधर लूटी रात में दो लूटेरों ने स्कूटी पुलिस ने पकड़ा

Image
देहरादून – शुक्रवार की रात को कुलदीप सिंह पुत्र खिलाफ सिंह निवासी ग्राम अंग तोली पोस्ट ऑफिस अशेर शिमली जिला चमोली ने थाना कैंट में लिखित तहरीर दी और बताया कि किशन नगर चौक से घंटाघर की तरफ जाते वक्त दो अनजान व्यक्तियों ने यमुना कॉलोनी चौक से पहले उसकी स्कूटी लूट ‌‌ली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 102/23 धारा 392 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।  पुलिस के सूत्रों ने बताया की दो संदिग्ध लडके बिंदाल पुल के पास लीची बाग में दिखाई दिए हैं। पुलिस ने वहां पहुंच कर अभियुक्त ऋषभ पुत्र सहदेव आर्य निवासी ग्राम ऊन पोस्ट ऑफिस ऊन जिला शामली उत्तर प्रदेश तथा अभियुक्त रितिक पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम ढिंढाली पोस्ट ऑफिस झिंझाना जिला शामली उत्तर प्रदेश को लूट की स्कूटी संख्या UK07AU3077 सहित गिरफ्तार किया गया।