Posts

Showing posts from September 6, 2018

महिला छेडछाड सम्बन्धी घटनाओं को गम्भीरता से ले- डी एम

Image
नई टिहरी —  लम्बगांव में हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने  सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन करते हुए  चिंता व्यक्त  की और कहा कि  रोज-रोज छेड़छाड़ की घटनाओं से  प्रदेश में  अमन चैन का माहौल खराब हो रहा है  वही टिहरी पुलिस सोशल मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार थाना लम्बगांव पर वादिनी कु0 शुशीला (काल्पनिक नाम) निवासी ग्राम बिचपुर पट्टी उपली रमोली थाना लम्बगांव द्वारा एक लिखित तहरीर दी  जिसमें अभियुक्त 01-मौ0 सारिक पुत्र स्लामुदीन निवासी ग्राम दीदा नंगला थाना कोतवाली बिजनौर उ0प्र0 2- गुलमौहम्मद पुत्र सहाबुदीन निवासी उपरोक्त द्वारा वादिनी का रस्ता रोकना व पीछा करना लिखा है जिसके आधार पर थाना लम्बगांव पर मु0अ0स0 21/2018 धारा 341/354/354Dभादवि. में पंजीकृत किया गया तथा उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। वही जिलाधिकारी सोनिका ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्टाॅफ बैठक में महिला छेडछाड़ सम्बन्धी घटनाओं के बढ़नें पर उप जिलाधिकारियों को महिला छेडछाड सम्बन्धी घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल ही घटना स्थल पर पंहुचकर कार

राज्य के किसानों की आय अब होगी दोगुनी

Image
देहरादून —  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में बताया कि राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के सहयोग से 3632 करोड़ रूपये की समेकित सहकारी विकास परियोजना को प्रदेश में लाया जा रहा है। एनसीडीसी द्वारा वित पोषित इस योजना में 80 प्रतिशत ऋण के रूप में जबकि 20 प्रतिशत अनुदान के रूप में होगा। इसमें काॅपरेटिव व कार्पोरेट में समन्वय पर भी बल दिया जाएगा। समेकित सहकारी विकास परियोजना किसानों की आय दोगुनी करने में महत्वपूर्ण साबित होगी। इससे राज्य के 50 हजार किसानों को फायदा होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए राज्य में जल्द ही राष्ट्रीय  सहकारी  विकास निगम (एनसीडीसी) द्वारा सहायतित राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना की शुरूआत की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने के प्रधानमंत्री  नरेन्द मोदी  के लक्ष्य को पूर्ण करने में यह परियोजना महत्वपूर्ण साबित होगी।  इस परियोजना को सफल बनाने में सहकारी, कृषि, उद्यान,मत्स्य, डेयरी व सम्बन्धित विभागों की अहम भूमिका होगी  आईसीडीपी के माध्यम से