Posts

Showing posts from June 14, 2022

बाली ने थामी भाजपा की डाली

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे दीपक बाली ने थामी भाजपा की डाली, भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर  सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश से साफ हो चुकी है। पहले कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और अब दीपक बाली भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के अलावा हिमाचल प्रदेश, गुजरात एवं अन्य राज्यों से भी आम आदमी पार्टी का सफाया हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आठ वर्षों के कार्यकाल में देश में एक नई कार्य संस्कृति आई है। उनकी कार्यशैली से दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। देश में भारतीय जनता पार्टी सशक्त होकर उभरी है। अन्य राजनीतिक दलों के लोग भाजपा की अच्छी नीतियों के कारण पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री दीपक बाली की विचारधारा में हमेशा से राष्ट्रवाद था।प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दीपक बाली का पार्टी में स्वागत करते हुए पार्टी के ओंर अधिक मजबूत होने का भरोसा जताया।भाजपा प्रद