Posts

Showing posts from November 26, 2023

रिलायंस ज्वैलरी लूट में अभियुक्तों को चोरी की कार देने वाला गैंग के एक सदस्य को पुलिस ने पकड़ा

Image
देहरादून – रिलायंस ज्वैलरी शोरुम लूट प्रकरण में मुख्य अभियुक्त अभिषेक से पूछताछ में पुलिस को घटना के लिए चोरी के वाहन उपलब्ध कराने गैंग के सम्बन्ध में जानकारी मिली थी, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमो द्वारा लगातार अन्य प्रान्तो में दबिंशे दी जा रही थी।  पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों द्वारा प्रयोग किये गये वाहनों को उन्हे उपलब्ध कराने वाले एक अभियुक्त अकबर पुत्र जाहिद निवासी फैयाज नगर, थाना सैद नागली, जिला अमरोहा, उत्तर प्रदेश को फैयाज नगर जिला अमरोहा, उ0प्र0 से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभि0 अकबर पुत्र जाहिद निवासी फैयाज नगर थाना सैद नागली जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश द्वारा  बताया गया  कि वह पूर्व में राजस्थान में कुरकुरे की टूयम ( TOOYUMM )  कंपनी में स्टोर कीपर का काम करता था , जहाँ उसके साथ अलीगढ निवासी सुमित भी काम करता था। अभियुक्त अकबर द्वारा सुमती नाम की लड़की से प्रेम विवाह कर इलाहाबाद हाईकोर्ट में शादी करी थी।  बाद में सुमति की मां ने अकबर खिलाफ 376/307 भादवि का मुकदमा भिवाडी राजस्थान फेस 3 पुलिस स्टेशन मे लिखवाया था,  जिसमें अकबर के साथ अकरम निवासी राजस्थान, सु