Posts

Showing posts from June 28, 2021

मनुष्य शरीर का औसत तापमान 98 डिग्री फारेनहाइट

Image
 ऋषिकेश – एम्स ऋषिकेश की ओर से किए गए चिकित्सा शोध में यह तथ्य सामने आया है कि मनुष्य के शरीर का औसत तापमान 98.6 डिग्री फारेनहाइट नहीं बल्कि 98 डिग्री है। इसके अलावा निष्कर्ष में यह भी पाया गया है कि शरीर का तापमान 99.1 डिग्री फारेनहाइट से अधिक होने पर ही बुखार के लक्षण शुरू होते हैं। समीक्षा करने के लिए यह शोध प्री-प्रिंट जर्नल में प्रकाशित किया गया है। सार्वजनिक उपयोग के लिए इसे बाद में मुख्य पत्रिका में प्रकाशित किया जाएगा।व्यक्ति के शरीर का औसत तापमान 98.6 डिग्री फारेनहाइट माना जाता है। यह तापमान यदि इससे अधिक हो जाए तो मेडिकल भाषा में इसे बुखार आना कहते हैं। लेकिन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश द्वारा हाल ही में किए गए एक शोध से पता चला है कि व्यक्ति के शरीर का औसत तापमान 98.6 डिग्री नहीं बल्कि 98 डिग्री फारेनहाइट है। सामान्यतौर पर शरीर के तापमान में वृद्धि होने पर उसे बुखार समझ लिया जाता है। जबकि शरीर के कटऑफ तापमान में वृद्धि होने के साथ-साथ कुछ विशेष लक्षणों के उभरने पर ही उसे बुखार समझा जाना चाहिए। इसके साथ ही शरीर का कटऑफ तापमान भी माप की साइट और व्यक्ति के लिं