Posts

Showing posts from June 30, 2018

मुख्यमंत्री की पत्नी पिछले 22 वर्षों से देहरादून में-प्रीतम सिंह

Image
देहरादून - मुख्यमंत्री के जनता दरबार में महिला शिक्षिका के साथ हुई अभद्रता एवं तत्पष्चात गिरफ्तारी व निलम्बन के विरोध में उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्रवान पर कांग्रेसजनों ने प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में सड़कों पर उतर कर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं राज्य सरकार के विरूद्ध जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।   राजधानी देहरादून में स्वयं प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अगुवाई करते हुए प्रदर्शन  का नेतृत्व किया। प्रदर्शन कारी कांग्रेस मुख्यालय से राजपुर रोड़, एस्लेहाॅल चौक पहुंचे जहां पीडित महिला के समर्थन में व नारी शक्ति के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जबर्दस्त नारेबाजी की व मुख्यमंत्री तथा राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन  करते हुए मुख्यमंत्री के पुतले का दाह किया।   इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं राज्य की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के परिजनों एवं रिस्तेदारों के लिए अलग नियम हैं त

प्रदेश महिला कांग्रेस ने ‘‘शक्ति’’ ऐप लाॅच किया

Image
देहरादून - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर  प्रदेश कांग्रेस कमेटी सभागार, राजीव भवन राजपुर रोड़, देहरादून में महिलाओं को बडी संख्या में कांग्रेस पार्टी से जोड़ने के लिए  प्रदेश  महिला कांग्रेस का ‘‘शक्ति’’ ऐप लाॅच किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखण्ड प्रभारी सुनीता सहरावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।   प्रदेश  महिला प्रभारी  सुनीता सहरावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस ऐप के माध्यम से हम दूर दराज के गांव, से लेकर बूथ, शहर व ब्लाक स्तर के कार्यकर्ताओं से जुड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस उद्देष्य की पूर्ति के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शक्ति ऐप लाॅच किया है जिसके माध्यम से पूरा कांग्रेस परिवार एक सूत्र में जुडेगा और एक दूसरे को शक्ति प्रदान करेगा।   प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज सूचना क्रांति का समय है इस युग में प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह गांव का हो या शहर का हो

मुख्यमंत्री के तानाशाहीपूर्ण आदेश के खिलाफ़ प्रदेशस्तरीय आंदोलन

Image
देहरादून-आम आदमी पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के जनता दरबार में फरियादी शिक्षिका के निलंबन व गिरफ़्तारी के तानाशाहीपूर्ण आदेश जारी करने के विरोध में स्थानीय लैंसडोन चौक पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का पुलला दहन किया।विदित हो कि दो दिन पूर्व ही सीएम आवास में आयोजित प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के जनता दरबार में अपने स्थानान्तरण की माँग को लेकर आयी उत्तरकाशी जिले के सुदूर क्षेत्र नौगाँव में कार्यरत शिक्षिका उत्तरा पंत बहुगुणा को मुख्यमंत्री द्वारा तत्काल निलंबन व गिरफ़्तारी के आदेश जारी किये गये थे।आप" नेताओं ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुये कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में एक महिला शिक्षक के साथ हुयी इस शर्मनाक घटना ने एक बार फिर से भाजपा व इसके नेताओं  के महिला दमनकारी व महिला विरोधी चाल, चरित्र व चेहरे को जनता के सामने बेनकाब कर दिया है पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से दुर्गम क्षेत्र में अपनी सेवा दे रही शिक्षिका अपने पति की मृत्यु के पश्चात देहरादून में नियुक्ति माँग रही थी जो कि सरकार की तबादला नीति के अनुसार मानवीय व न्यायोचित