Posts

Showing posts from August 30, 2020

बड़गाँव के पास आल्टो कार खाई में गिरी एक की मौत

Image
जोशीमठ –  जोशीमठ थाने से सूचना मिली कि तपोवन रोड पर बड़गाँव के पास एक आल्टो कार खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। इस सूचना पर पोस्ट जोशीमठ से एस आई रविन्द्र सिंह एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम के साथ तत्काल ही आवश्यक उपकरणों के रेस्क्यू को रवाना हुई। टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रोप की सहायता से खाई में उतरा गया।  वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मृत्यु हो गयी थी। मृतक अनूप राणा निवासी बडगांव, उम्र- 32 वर्ष के शव को रोप के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया गया व सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया। वही मुक्तेश्वर में 29 अगस्त की साँय समय 18:45 पर डी सी आर नैनीताल के द्वारा एसडीआर एफ को अवगत कराया गया कि मुक्तेश्वर में भालूगाड़ के पास एक व्यक्ति नदी में डूब गया। इस सूचना पर HC जितेन्द्र गिरी अपनी टीम के साथ रेस्क्यू के लिए तत्काल रवाना हुई। रात्रि होने एवं बहाव तेज होने के कारण सर्चिंग में सफलता नही मिल पायी, जिस पर पुनः आज प्रातः गहन सर्चिंग के उपरांत विजय हर्नवाल, निवासी - हल्द्वानी, उम्र- 25 वर्ष का शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया।

महिला शक्ति भागीदारी के बिना राज्य की आर्थिकी में सुधार की कल्पना नहीं

Image
 देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड के विकास में महिला शक्ति की भूमिका" विषय पर आयोजित वेबनार में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण से लेकर राज्य के विकास में हमारी माताओं-बहनों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बडी संख्या में महिला स्वयं सहायता समूह बेहतरीन काम कर रहे हैं। राज्य में स्थापित किये गये ग्रोथ सेंटरों में महिलाएं बहुत अच्छा काम कर रही हैं। महिला शक्ति की भागीदारी के बिना राज्य की आर्थिकी में सुधार की कल्पना नहीं की जा सकती। राज्य सरकार, महिला कल्याण और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। कोविड-19 के दौरान आशा, आंगनबाङी कार्यकत्रियों, महिला चिकित्साकर्मियों और महिला पुलिस कर्मियों ने जो काम किया उसकी जितनी सराहना की जाए कम है। महिला शक्ति के सहयोग से ही आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड सम्भव है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में तकनीकी के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। ई-ऑफिस, ई-कैबिनेट, सीएम डैशबोर्ड, सीएम हेल्पलाईन सुशासन की दिशा में बङा कदम है। स्कूलों में वर्चुअल क्लासेज प्रारंभ की गई है। टेलीमेड