Posts

Showing posts from April 22, 2023

चारधाम में यात्रियों की पूर्व निर्धारित संख्या का प्रतिबंध सरकार ने किया समाप्त

Image
देहरादून –अक्षय तृतीया पर यमुनोत्री और गंगोत्री जी के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश और विदेश के यात्रियों के लिए जो निर्धारित संख्या का आदेश जारी किया था उसको आज वापस लेते हुए उस प्रतिबंध को समाप्त कर दिया गया है अब चार धाम यात्रा में यात्रियों की निर्धारित संख्या खत्म होने के बाद देश और विदेश से श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन कर सकेंगे। प्रदेश के चारों धामों में यात्रियों की पूर्व निर्धारित संख्या का प्रतिबंध समाप्त किये जाने पर श्री 5 मंदिर समिति गंगोत्री धाम (हिमालय), उत्तरकाशी एवं समस्त रावल तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को पत्र प्रेषित कर आभार एवं कृतज्ञता प्रकट की।     अध्यक्ष श्री 5 मंदिर समिति गंगोत्री हिमालय रावल  हरीश सेमवाल ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को प्रेषित धन्यवाद पत्र के माध्यम से चारों धामों में यात्रियों की पूर्व निर्धारित संख्या का प्रतिबंध समाप्त करने पर श्री 5 मंदिर समिति एवं समस्त रावल तीर्थ पुराहित की ओर से मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने माँ गंगा से मुख्यमंत्री के य