Posts

Showing posts from September 10, 2020

व्हाट्सऐप नंबर 7217014336 पर मिलेंगी कोविड मरीज के स्वास्थ्य की अपडेट परिजन को

Image
ऋषिकेश–अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स  ने अस्पताल में भर्ती कोविड पॉजिटिव व कोविड आशंकित मरीजों के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी उनके तीमारदारों तक पहुंचाने के उद्देश्य से संवाद हेल्प डेस्क स्थापित की है। लिहाजा ऐसे लोग अथवा अटेंडेंट जिनके पेशेंट एम्स अस्पताल में को​विड के उपचार के लिए भर्ती हैंं।वह संवाद डेस्क को व्हाट्सऐप संदेश भेज कर अथवा दूरभाष संपर्क साधकर अपने मरीज के स्वास्थ्य से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अस्पताल की ओर से इसके लिए बाकायदा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।   एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत के निर्देश पर एम्स प्रशासन ने अस्पताल के कोविड वार्ड व कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए संवाद हेल्प डेस्क की स्थापना की है। भर्ती मरीजों के परिजनों व तीमारदारों तक उनके पेशेंट के स्वास्थ्य से संबंधित संपूर्ण जानकारी मुहैया कराने के लिए एम्स अस्पताल की ओर से स्थापित संवाद डेस्क संबंधित वार्डों में भर्ती मरीजों की हेल्थ अपडेट लेकर उसे डेस्क के माध्यम से मरीजों के परिजनों व तीमारदारों को उपलब