Posts

Showing posts from September 26, 2022

कर्नाटक का गीत “भारता नम बदू” सभी विद्यालय के बच्चे को 2 अक्टूबर को गाना है आदेश हुआ जारी

Image
  देहरादून –एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर ध्वजारोहण व राष्ट्रगीत के बाद  इस गीत को सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में अनिवार्य रूप से वाचन किया जाना का आदेश मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जारी किया है।  और कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात। 6 अक्टूबर तक इसका पारू प्रारूप जिला परियोजना अधिकारी जमा कराना है। विद्यालयों के बच्चों को कर्नाटक राज्य का गीत जो कन्नड़ भाषा में है। जो जिसके बोल कुछ इस प्रकार से है भारता नम बदू अब इसे उत्तराखंड के प्राइमरी स्कूल का बच्चों को सिखाना और उनसे गवाना है।जो बच्चे ठीक से हिंदी या गढ़वाली में बोल नहीं सकते उन्हें कन्नड़ भाषा में यह गीत गाने का शिक्षा विभाग के अधिकारियों का आदेश है?यह सूत्रों इसकी सत्यता का अभी पता नहीं चल पाया है।

अगर आपको है कोई शिकायत स्वास्थ्य संबंधी तो डायल करें 104 पर

Image
देहरादून – सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 104 एकीकृत हेल्पलाइन सेवा संचालित की जा रही है। जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित सुझाव, शिकायत व चिकित्सकीय परामर्श हासिल कर सकता है। विभाग द्वारा संचालित यह सेवा धीरे-धीरे लोगों के मध्य प्रचलित हो रही है। वर्तमान में 104 टोल फ्री नंबर पर प्रतिदिन 5000 फोन कॉल दर्ज की जा रही है।  चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। आम लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सके इसके लिये सरकार ने 104 एकीकृत हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर शुरू किया है। 24 घंटे संचालित होने वाली इस सेवा से प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति 104 नंबर डॉयल कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, शिकायत व सुझाव साझा कर सकता है। इस नंबर पर कॉल करने पर कोई भी शुल्क नहीं लगेगा। डॉ0 रावत ने बताया कि 104 हेल्पलाइन पर सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चिकित्सकीय परामर्श को विशेषज्ञ चिक