Posts

Showing posts from September 4, 2020

शक्ति वर्धक गोलियां के साथ दो गिरफ्तार

Image
विकास नगर– विकास नगर पुलिस एवं एएचटीयू पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा अनैतिक देह व्यापार कराने के उद्देश्य से 2 महिलाओं को ले जाते हुए दो अभियुक्तों को गंगा जमुना सरस्वती ढाबे के पास पोंटा रोड हरबर्टपुर से गिरफ्तार किया गया हैैं। अभियुक्तों के पास से कंडोम के पैकेट व शक्ति वर्धक गोलियां बरामद हुई हैैं। पीड़ित महिलाओं को उनके चंगुल से मुक्त कराया गया। अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया की। बुधवार को अभियुक्त पीड़ित महिलाओं को जनपद सहारनपुर से सेलाकुई में नौकरी दिलाने का झांसा व प्रलोभन के बहाने से लाए थे। अभियुक्तों द्वारा  इन महिलाओं को रात्रि में अपने कमरे पर रखा तत्पश्चात पीड़ितों को देह व्यापार का धंधा कराने के लिए हिमाचल प्रदेश ले जा रहे थे। अभियुक्त  गरीब महिलाओं से देह व्यापार का धंधा करा कर अवैध धन अर्जित करते हैं।  अभियुक्त टेक सिंह उर्फ सोनू पुत्र सुरेंद्र सिंह कुशवाहा निवासी- डी ब्लॉक गली नंबर 3 डी 198 मदर डेयरी पश्चिमी दिल्ली,  सूरज सिंह पवार पुत्र विक्रम सिंह निवासी निकट पाइन वुड सिटी दिल्ली रोड सहारनपुर थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश को आज  न्यायालय पेश किया

नाबालिक का अपहरण कर बलात्कार करने वाला एक साल बाद हरियाणा से गिरफ्तार

Image
 देहरादून– अंबेडकर नगर थाना रायपुर निवासी वादी द्वारा अपनी पुत्री उम्र 13 वर्ष को सिकंदर मंडल पुत्र हेमा लाल निवासी दुर्गापुर थाना बहादुरगंज जनपद किशनगंज बिहार द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण करने के संबंध में थाना रायपुर में 3 अगस्त 19 को प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर में सिकंदर मंडल उपरोक्त के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या 195/19 धारा 363, 366ए, पंजीकृत किया गया था। दौरान विवेचना अपहृता की रेलवे स्टेशन देहरादून से बरामदगी के बाद अपहृता के बयानों तथा मेडिकल के आधार पर इस अभियोग में  धारा 376 आईपीसी व 5/6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।लगातार अभियुक्त के पते व संभावित स्थानों पर दबिश देकर अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये किंतु अभियुक्त शातिर किस्म का होने के कारण लगातार अपने पते बदलता रहा, व गिरफ्तारी से बचता रहा। थानाध्यक्ष रायपुर  के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर पुलिस टीम को अभियुक्त के मूल पते एवं संभावित ठिकानों हेतु रवाना किया गया था।गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के संभावित ठिकानों में  कर दबिश दी गई। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से इस अभियोग से संबं