Posts

Showing posts from March 2, 2018

हरीश रावत ने त्रिवेंद्र रावत के गले में डाली सवालों की माला

Image
देहरादून -अगर सही मायने में राजनीति करनी किसी को सीखनी है तो वह हरीश रावत से सीखे आज होली मिलन के कार्यक्रम में वह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के घर पर होली मिलन के लिए आए उन्होंने पहले चंदन का टीका लगाया और उसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के गले में सवालों की माला डाल दी वही हंसी मजाक में उन्होंने कहा कि अब की बार रावत त्रिवेंद्र रावत सरकार पूरे 5 साल। और गुजिया के दो हिस्से कर छोटा हिस्सा खुद खाया और बड़ा हिस्सा त्रिवेंद्र सिंह रावत को खिलाया  कहा कि यह  जनमत के हिसाब से गुजिया खा और खिला रहा हूं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने होली के पावन पर्व के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। मुख्यमंत्री आवास में उन्होंने जनता से भेंट की एवं होली खेली।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को होली के पावन पर्व के अवसर पर राजभवन में राज्यपाल डाॅ.के.के पाल को गुलाल का टीका लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।  इस अवसर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने भी राज्यपाल डाॅ. के.के पाल को को गुलाल का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने भी  गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने खेली होली प्रदेशवासियों के संग

Image
देहरादून -मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  होली के पावन पर्व के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने होली के पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों के दीर्घ जीवन एवं समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली का पर्व हमारे सनातन धर्म परम्परा के सबसे पावन पर्वों में से एक है, जो हमें सदैव प्रसन्न एवं उल्लासित रहने का संदेश देता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उन्होंने जनता से भेंट की एवं होली खेली। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड के चारधाम एवं पतित पावनी गंगा एवं हिमालय पर्वत इस प्रदेश के गौरव हैं। देवभूमि उत्तराखण्ड की विशिष्ट संस्कृति यहां की पहचान है। इसके संरक्षण एवं आगे बढ़ाने के लिए हमें लगातार प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा कि हमारे अधिकतर त्योहार खेती, गांवों और प्रकृति पर आधारित हैं। प्रकृति हमेशा सृजन का कार्य करती है। उन्होंने प्रदेश के किसानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसान अन्न दाता एवं ग्राम देवता हैं। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी किसानों की आय दुगुनी करने के लिए कृतसंकल्प हैं, उनके हितों के