Posts

Showing posts from June 29, 2017

गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के स्वास्थ्य में सुधार -मैक्स अस्पताल

Image
 मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रसिद्ध लोक गायक  नरेन्द्र सिंह नेगी की कुशल क्षेम पूछी। नेगी को बेहतर उपचार के लिए मैक्स अस्पताल शिफ्ट किया गया है। नरेन्द्र सिंह नेगी को एम्बुलेंस से मैक्स अस्पताल शिफ्ट किया गया। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को  नेगी का हर सम्भव समुचित उपचार करने के निर्देश दिये। अभी गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। वे अभी देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि अभी अस्पताल की ओर से अधिकृत बुलेटिन जारी  किया गया है,    गढ़वाली लोकगायक प्रीतम भरतवाण ने कहा कि नरेंद्र सिंह नेगी  के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। अब सोशल साइट पर बिना  जानकारी के नरेंद्र सिंह नेगी के बारे में अनाप-शनाप खबरें न फैलाएं। सुनी-सुनाई बातों पर ध्यान न दें। उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष  प्रेम चन्द अग्रवाल  ने आज मैक्स अस्पताल पहुचकर लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी एवं राज्य आन्दोलकारी  सुशीला बलूनी स्वास्थ्य से सम्बन्धित चिकित्सकों से चर्चा कर उनका हाल जाना।उत्तराखण्ड प्रदेश कांगे्स कमेटी के अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने उत्तराखण्ड के प्रसिद्व लोकगायक

शहरी के ड्रेनेज सिस्टम की ओर राज्य सरकार विशेष ध्यान दे- एम.वेंकैया नायडू

Image
  केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री एम.वेंकैया नायडू एवं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संयुक्त रूप से उत्तराखण्ड सरकार के शहरी एवं आवास विकास योजना की समीक्षा की।समीक्षा के बाद नायडू ने कहा कि उत्तराखण्ड को स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना और दीन दयाल अन्त्योदय योजना के तहत 51.14 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।  नायडू ने कहा कि केन्द्र सरकार रिफार्म, परफार्म और ट्रांसफार्म के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। धन का आवंटन जनसंख्या के आधार के स्थान पर न होकर प्रदर्शन के आधार पर होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के पास प्रदर्शन के आधार पर धन के मांग की क्षमता मौजूद है। सरकार को आवश्यकता अनुरूप विकास कार्यों में लोचशीलता का प्रदर्शन करना होगा।  नायडू ने शहरी विकास के अमृत योजना, स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम और स्मार्ट सिटी की विस्तृत समीक्षा की।  समीक्षा के दौरान उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन पर विशेष बल देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्वच्छता के क्षेत्र में एक मिशाल कायम करें, ताकि उत्तराखण्ड की यह सफलता अन्य राज्यों की सफलता की कहानी के रूप में सामने आए। स्वच्छता मिशन कार्यक्रम एक जन आंदोलन