Posts

Showing posts from February 4, 2020

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Image
 सहसपुर–विकास नगर पुलिस ने दो व्यक्तियों को स्थान  हिंदू वाला पुल सभावाला से दो तस्करों सागर कुमार उम्र 21 वर्ष पुत्र मंगल सिंह निवासी एटनबाग नियर लेमन अस्पताल थाना विकासनगर और अनिल कुमार उम्र 27 वर्ष पुत्र मोहन सिंह निवासी बाबूगढ़ नियर हेरिटेज वेडिंग प्वाइंट थाना विकासनगर। दोनों को अवैध स्मैक 9.20 ग्राम बरामद की गई।अभियुक्तों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तारी कर अंतर्गत धारा 8/21 NDPs act में गिरफ्तार किया गया।

महिलाओं को व्हट्सएप मैसेज से मिलेगी तुरंत पुलिस सहायता

Image
देश में   महिला, युवती व छात्राएं  पर बढ़ रहे उत्पीड़न और छेड़छाड़ के मामलों को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने नई पहल करते हुए व्हाट्सएप के जरिए महिलाओं को एक नई सुविधा प्रदान की हैं। अब महिलाएं इस   नम्बर 9411112780 से   व्हाट्सएप  हेल्पलाइन के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। यह  व्हाट्सएप  हेल्पलाइन   उन्हें उनकी सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएगी इस लिए महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए उत्तराखण्ड पुलिस नेे एक और पुख्ता कदम उठाया गया है। अशोक कुमार, महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल में महिला व्हट्सएप हेल्पलाइन सेवा शुरू की गयी है। अशोक कुमार ने बताया कि महिला व्हट्सएप हेल्पलाइन सेवा में महिला, युवती व छात्राएं मोबाइल नम्बर 9411112780 पर व्हट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इस नम्बर पर कोई भी घटना और समस्या से संबंधित मैसेज (संदेश), फोटो या वीडियो व्हट्सएप के जरिए पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल को भेज सकती हैं। महिला सुरक्षा सेल में तैनात पुलिस अधिकारी व्हट्सएप पर आए संदेश

सेना में भर्ती होने के लिए निशुल्क शिविर चलाता हैं यूथ फाउंडेशन

Image
देहरादून – उत्तराखण्ड राज्य  मैं युवाओं की पहली पसंद  सेना में  जाने की होती है  और गढ़वाल और कुमाऊं के ज्यादातर युवा सेना में शामिल  होते हैं युवाओं को सेना में भर्ती के दौरान होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए यूथ फाउंडेशन ने  उत्तराखण्ड के  कई जिलों में सेना भर्ती के लिए निशुल्क शिविर चलाये जा रहें हैं। जो आज पहाड़ के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा हैं। यूथ फाउंडेशन  के कर्नल अजय कोठियाल (रि) ,  कीर्ति चक्र ,  शौर्य चक्र ,  विशिष्ट सेना मैडल ,  द्वारा चलाया जा रहा है। बीते सात सालों से भारतीय फौज में भर्ती  प्रशिक्षण के लिए  गढ़वाल व कुमाऊँ में फिजिकल कैम्प लगाये जाते रहें हैं। और अब लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए भी निशुल्क कैम्प लगाये जाते हैं।  यूथ फाउंडेशन में प्रशिक्षण पा रहे युवा ,  ट्रेनिंग के साथ-साथ खेल  , सामाजिक कार्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेते रहते हैं। यह सारे आयोजन यूथ फाउंडेशन अपने सोशल मीडिया पेजों पर भी पोस्ट करता रहता है। यूथ फाउंडेशन कैम्पस से जुडी सारी जानकारी भी उत्तराखण्ड के युवा,  फेसबुक पेज से प्राप्

नशीली गोलियां, इंजेक्शन के साथ सौदागर गिरफ्तार

Image
 देहरादून– नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस लिया हैं।  इसी कड़ी में रात में शिवम विहार तिराहा ठंडी सडक से अभियुक्त अनीस अहमद पुत्र फुरकान अली निवासी बूडाहेडी महीउदीनपुर, थाना पथरी, हरिद्वार, उम्र 30 वर्ष, के कब्जे से 600 नशीली गोलियों व 450 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह स्कूल व कॉलेज के छात्रों और स्थानीय युवकों को नशीले इंजेक्शन विक्रय करता है। अभियुक्त को धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत किया गया। अनीस अहमद पुत्र फुरकान अली निवासी बूडाहेडी महीउदीनपुर थाना पथरी, हरिद्वार, उम्र 30 वर्ष।से बरामद हुए नशीले इंजेक्शन Buprenorphine injection, Promethazinc Hydrochloride injection,Diazepam injection और नशीली गोलियों Alprazolam Tablets साथ ही TVS SCOOTY रेड ब्लैक कलर की मिली है। इसी कड़ी में   01फरवरी 2020 को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विपिन शाह को नशीले इंजेक्शन और  नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। और पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त विपिन शाह द्वारा बताया गया कि वह  नशीले इंजेक्शन बहादर