Posts

Showing posts from December 28, 2021

जंगल सफारी शुरू होने से स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजागर

Image
देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हमारे प्रदेश में वन बहुतायत में पाए जाते हैं। प्रदेश का 71 प्रतिशत (37999.53 वर्ग किलोमीटर) भूभाग वन क्षेत्र है। इसमें से 24418.67 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र वन विभाग के अन्तर्गत है। वन कानून की जटिलताओं के कारण वनों के आसपास रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिसमें उनकी खेती भी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि इस कठिनाई को समझते हुए हमने निर्णय लिया है कि वन और वन्य जीवों को आर्थिकी से जोड़ते हुए स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मुहैया करवाए जाएंगे। इसी सोच के साथ हमने बीते 1 अक्टूबर 2021 को 'सीएम यंग ईकोप्रिन्योर योजना' देहरादून में लॉच की थी। इस योजना का क्रियान्वयन शुरू कर दिया गया है। शुरुआत के तौर पर खटीमा में 'सुरई इकोटूरिज्म जोन' विकसित कर उसमें जंगल सफारी प्रारम्भ की जा रही है। ग्राम समितियों के जरिए इस योजना का संचालन किया जाएगा। जंगल सफारी शुरू होने से जिप्सी मालिक, चालक और गाइड के रूप में स्थानीय युवाओं को रोजागर मिलेगा। इसके लिए वन विभाग ने 30 जिप्सी संचालकों के साथ करार किया है। ग

खटीमा में पर्यटक नजदीक से मगरमच्छ मार्श का कर सकेंगे दीदार

Image
खटीमा– जैसे जैसे दिसम्बर माह के दिन बीत रहे है और वर्ष 21 अपने  पूर्ण यौवन पर है और चुनावी राजनीति अपने चरम पर है। उत्तराखंड की राजनीतिक पार्टियों का माहौल गर्म है और इसी गर्माहट में प्रदेश सरकार खटीमा विधानसभा क्षेत्र को एक बड़ी सौगात देने जा रही है। 29 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा में 'सुरई इकोटूरिज्म जोन' और 'ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल' का लोकार्पण करेंगे। 'सुरई इकोटूरिज्म जोन' प्रदेश का पहला ऐसा इकोटूरिज्म जोन होगा जहां पर्यटक जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे। अब तक हमारे प्रदेश में सिर्फ नेशनल पार्क और बायोस्फीयर रिजर्व (संरक्षित क्षेत्र) में ही जंगल सफारी का चलन रहा है। इसके अलावा 'ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल' देश का पहला क्रोकोडाइल ट्रेल है जहां पर्यटक बेहद नजदीक जाकर मगरमच्छ की खतरनाक प्रजाति 'मार्श' का सुरक्षित दीदार कर सकेंगे। यह दोनों योजनाएं मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की पूर्व में घोषित 'सी.एम. यंग ईकोप्रिन्योर स्कीम' से जुड़ी हुई हैं जिसके तहत उत्तराखण्ड के स्थानीय लोगों की आर्थिकी को वनों और वन्य जीवों से जोड़कर स्वरो

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 24 पुल और तीन सड़कों का वर्चुअल लोकार्पण किया

Image
नई दिल्ली – केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने चार राज्यों व दो केंद्र शासित प्रदेशों में बीआरओ द्वारा निर्मित 24 पुल और तीन सड़कों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इनमें उत्तराखण्ड में तीन पुल शामिल हैं।  उत्तराखंड में तवाघाट-  घतिया बगड़ को जोड़ने वाला घस्कू पुल, जौलजीबी मुनस्यारी को जोड़ने वाले गौरी गाढ पुल, सेमली ग्वालदम को जोड़ने वाला बदामगढ़ पुल का उद्घाटन किया गया। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया।  रक्षा मंत्री ने बधाई देते हुए कहा कि बीआरओ की सड़कें, टनल और पुलों ने आज स्थानों के बीच की दूरी और समय बहुत कम कर दिया है। यानि सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़े लोग दिल के पास तो हैं ही, दिल्ली के पास भी हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास की जरूरतों का केंद्र ने ध्यान रखा है। आज देश में इंफ्रास्ट्रक्चर और उसके माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलन आदि के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। बीआरओ भी इसमें अपना योगदान दे रहा है। दूरदराज और सीमावर्ती इलाकों में सड़क, टनल, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण कर राष्ट्र की प्रगति में बीआरओ महत्वपूर्ण

सऊदी रियाल का लालच देकर करते थे ठगी

Image
 देहरादून– तिलकराम निवासी 07 करनपुर, थाना डालनवाला ने थाने पटेलनगर में एक प्रार्थना दिया कि 17 दिसंबर को एक महिला उनकी करनपुर देहरादून स्थित पार्लर की दुकान मे आई,  जिसने अपने पास सऊदी अरब देश की करेंसी  के 50-50 रियाल के 1600 नोट होना बताया व अपने घर की स्थित का रोना- धोना कर उन्हे बदलने की मिन्नत की,  जिसकी बातों मे आकर मैने अपनी पत्नी के गहने गिरवी रख रियाल के बदले तीन लाख रुपये उस महिला के बतायेनुसार ब्रहमपुरी आकर  महिला व उसके साथ आये एक व्यक्ति को दिये। जिसके बदले में महिला व उसके साथ आये व्यक्ति द्वारा उसके साथ ठगी कर उसको अखबार की रद्दी देकर भाग गये। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0 683/2021 धारा 420 भादवि बनाम सना आदि पंजीकृत किया गया। तफ्तीश उ0नि0 किशन देवरानी के सुपुर्द की गयी।पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज के बारे मे जानकारी कर आने जाने वाले मार्गों पर लगे लगभग 108 कैमरो को चैक किया गया। इसके अतिरिक्त अभियुक्त द्वारा घटना मे प्रयुक्त किये गये मोबाइल फोन की लोकेशन सीडीआर, आईडी प्राप्त करते हुए अभियुक्त द्वारा प्रयोग किये जा रहे फोनो