Posts

Showing posts from June 21, 2023

शॉर्टकट के चक्कर में श्रद्धालु नदी किनारे फंसे एक हुआ घायल

Image
 रुद्रप्रयाग - कल मध्य रात को चौकी भीमबली ने एस  डी आर एफ को सूचना दी की गरुचट्टी व रामबाड़ा के बीच नदी मे कुछ यात्री फंसे हुए है, जिनके रेस्क्यू के लिए एस डी आर एफ टीम की आवश्यकता है।इस सूचना एस डी आर एफ टीम के मुख्य आरक्षी महावीर सिंह रेस्क्यू उपकरणों के साथ  घटनास्थल के लिए रवाना हुए।   रात के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए रेस्क्यू टीम ने चारों यात्रियों को खोज निकाला।चारों यात्री अत्यंत हताश थे, टीम को देखकर उनकी जान में जान आयी। उनके द्वारा बताया गया कि वह सब मध्यप्रदेश से चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि उत्तराखण्ड आये हुए है। आज श्री केदारनाथ मन्दिर से दर्शन करके नीचे सोनप्रयाग की ओर जाते हुए उन्होंने नीचे जल्दी पहुँचने के चक्कर में  शॉर्टकट रास्ता अपनाया और नदी के किनारे चलते हुऐ वह आगे जाकर फंस गये। रात के अंधेरे में चलते चलते एक यात्री गिरकर चोटिल भी हो गया।सही मार्ग समझ ना आने पर उन्होंने फंसे होने की सूचना दी। एस डी आर एफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुऐ चारो यात्रियों अमन उम्र 21 पता इंदौर मध्यप्रदेश. अभय उम्र 22 इंदौर मध्यप्रदेश, कृष्णकांत उम्र 21

श्रीकेदारनाथ धाम में असम में असम के श्रद्धालु का स्वास्थ्य हुआ खराब

Image
 केदारनाथ – चौकी केदारनाथ से सूचना प्राप्त हुई कि एक श्रद्धालु का स्वास्थ्य अस्पताल में अत्यधिक खराब हो गया है। डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर  रेफर किया गया है। इस सूचना पर एस डी आर एफ की टीम के मुख्य आरक्षी मनीष रौतेला टीम के साथ अस्पताल के लिए रवाना हुई। एस डी आर एफ टीम ने देखा की उस श्रद्धालु अमृत करमाकर उम्र 50 वर्ष असम निवासी का स्वास्थ्य अत्यधिक खराब है जिसे तत्काल हेलिपैड पहुंचाकर हायर सेंटर रवाना किया जाना आवश्यक है।ऐसे में एस डी आर एफ टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल श्रद्धालु को स्ट्रेचर के द्वारा हायर सेंटर के लिए हेलीपेड तक पहुँचाया गया।  

कंगन लूट में तीन महिला सहित एक आदमी को किया गिरफ्तार

Image
देहरादून –  पीड़ित विवेक शर्मा निवासी लेन न 05 आशिमा विहार ने थाना पटेल नगर पर प्रार्थना पत्र दिया कि 17 जून 23 को उनकी माता पैदल-पैदल टर्नर रोड से अपने घर आ रही थी की तभी पीछे से एक महिला ने मेरी मां से जान-पहचान का बताकर बातचीत शुरू कर दी और कुछ देर साथ चलने के बाद पीछे से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आई तो महिला ने बुजुर्ग महिला को गाड़ी में बैठने के लिए कहा कि हम आपको घर छोड़ देते हैं। जब बुजुर्ग महिला ने मना किया तो उस महिला ने मेरी मां को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा दिया गाड़ी में पहले से ही एक पुरुष और 2 महिलाएं थी। मेरी मां को गाड़ी में बैठा कर जबरदस्ती हाथ से सोने का कंगन निकाल लिया और डेढ़ सौ दो सौ मीटर चलने के बाद मां को गाड़ी से नीचे उतार कर गाड़ी से भाग गए। इस प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया। SSP ने एक पुलिस टीम गठित की गठित पुलिस टीम ने पीड़ित महिला से गहन पूछताछ कर अभियुक्त के बारे में जानकारी ली घटनास्थल पर आने जाने वाले मार्गो की जानकारी की गई व घटनास्थल पर आने-जाने मार्गो में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक तो 20 जून 23 को कुल्हाल चेक पोस्ट के पास से अभियुक्त हंसराज