Posts

Showing posts from November 29, 2020

मुख्यमंत्री का थानों में बनाये जा रहे ईको पार्क का निरीक्षण

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को थानों में बनाये जा रहे ईको पार्क का निरीक्षण किया। 2.5 हेक्टेयर क्षेत्र में यह ईको पार्क वन विभाग द्वारा बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस पार्क का सौन्दर्यीकरण किया। जाय एवं पार्क में बच्चों को मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध हों। पार्क में नेचुरल ट्रैक, सोलर लाईट, फुलवारी, बैठने की व्यवस्थाओं आदि की पूरी व्यवस्था हो। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की गतिविधियां तेजी से बढ़ रही है। इस ईको पार्क के बनने से आस-पास के क्षेत्रों एवं पर्यटकों के लिए यह पार्क आकर्षण का केन्द्र बनेगा। राज्य में अनेक पर्यटक स्थल विकसित किये जा रहे हैं। जल, ऊर्जा, रोजगार से संबंधित राज्य में अनेक प्रोजेक्ट ऐसे हैं, जो दीर्घकालिक सोच पर आधारित है। इनका फायदा लोगों को लंबे समय तक मिलेगा।

सूर्यधार झील दून का नया टूरिस्ट डेस्टिनी

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को सूर्यधार झील के रूप में एक नया तोहफा दिया।  सूर्यधार में झील बनकर तैयार हो गई है। आज रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत लोकार्पण किया।   सूर्यधार झील मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ड्रीम प्रोजेक्टों में से एक है। इस झील से क्षे़त्र को पेयजल और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। इससे लगभग 18 गांवों को सिंचाई और 19 गांवों को पेयजल मिलेगा जो कि पूरी तरह से ग्रैविटी आधारित होगी। बता दें कि इस क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल और खेतों की सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता न होने की समस्या रही है। क्षेत्रवासियों की इसी दिक्कत को समझते हुए मुख्यमंत्री ने  सूर्यधार में झील बनाने का ऐलान किया था।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र द्वारा समय-समय पर सूर्यधार में निर्माणाधीन झील के निरीक्षण किए जाते रहे। अब, रिकार्ड समय में यह झील बनकर तैयार हो गई है।  यह झील आने वाले दिनों में देहरादून जिले में नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर भी उभरेगी। यहां पर सरकार की योजना नौकायन के साथ ही लोगों को प्रकृति का दीदार कराने व अन्य पर्यटन गतिविधियां संचालि