Posts

Showing posts from April 23, 2022

प्लास्टिक की बिक्री पर दो लाख और उपयोग करने पर 100 रूपये का होगा जुर्माना

Image
 देहरादून – नगर निगम की टीम द्वारा हनुमान चौक, दर्शनी गेट, मोती बाजार, सब्जी मण्डी इत्यादि क्षेत्रों में नगर निगम की टीम ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग करने वालो के विरूद्ध अभियान चलाया गया जिसके अन्तर्गत 7000 प्लास्टिक गिलास व 80 किलो से अधिक प्लास्टिक बैग जब्त किये गये। डा0 अविनाश खन्ना, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि महापौर के आदेशानुसार यह कार्यवाही अमल में लायी गई। तथा भविष्य में सिंगल यूज़ प्लास्टिक की बिक्री करने वालो से 2 लाख रूपये का जुर्माना वसूला जायेगा तथा प्लास्टिक बैग यूज़ करने वालो से रू 100/- प्रति बैग जुर्माना वसूला जायेगा। महापौर  द्वारा अधिकारियों को निरंतर कार्यवाही करने के आदेश दिये गये हैं। गठित सभी टीमों द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक की बिक्री व उपयोग करने वालो के विरूद्ध माह जनवरी से अब तक कुल 633 चालान किये गये तथा एक लाख पच्चीस हजार रूपये से अधिक की जुर्माना राशि वसूली गयी।

सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका के लिए स्वरोजगार पर विशेष ध्यान- मुख्यमंत्री

Image
  देहरादून – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शुक्लापुर में हैस्को के संस्थापक पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी द्वारा हैस्को के माध्यम से की जा रही विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरणविद् एवं समाजसेवी डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने जल संचय, प्रकृति के संवर्द्धन के लिए सराहनीय कार्य किये हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आर्थिक गतिविधयों को बढ़ाने की दिशा में उनके द्वारा अच्छे प्रयास किये गये हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए उनके द्वारा किये गये प्रयोग काफी सहायक सिद्ध होंगे।  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए स्वरोजगार पर विशेष ध्यान दे रही है। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही उनकी ब्राडिंग, पैकेजिंग एवं मार्केटिंग पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जनपदों में अलग-अलग उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में अनेक प्राकृतिक संपदाएं हैं। राज्य सरकार द्वारा लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों में अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चल