Posts

Showing posts from March 13, 2018

शक्तिमान की बरसी भी है आज--नरेश बंसल

Image
देहरादून-- भारतीय जनता पार्टी  महानगर देहरादून  कार्यालय में  एक बैठक  महानगर अध्यक्ष  विनय गोयल की अध्यक्षता में  संपन्न हुई बैठक  को संबोधित करते हुए  प्रदेश अध्यक्ष  अजय भट्ट ने कहा  कि पिछले 1 वर्षों में  उत्तराखंड में  भारतीय जनता पार्टी की  त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में चल रही  सरकार ने  इमानदारी विश्वास  और विकास  के नए कीर्तिमान  स्थापित किए हैं  और आज  प्रदेश की जनता को  डबल इंजन की ताकत साफ महसूस की है  वही  विपक्षी दल  हताशा में  डूबने को  मजबूर हुए हैं  और आगामी नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनाव  उनके लिए  करारा प्रहार साबित होंगे ।इस अवसर पर  18 मार्च  के कार्यक्रम  की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रदेश के सहकारिता मंत्री  और देहरादून महानगर  हेतु नगर निगम चुनाव प्रभारी बनाए गए  पूर्व संगठन मंत्री धन सिंह  रावत ने कहा  कि इस दिन  पूरे प्रदेश भर के  विकास की  एक बड़ी झांकी  परेड ग्राउंड में देखने को मिलेगी । हजारों की संख्या में  लाभार्थियों को  ई-रिक्शा , विभिन्न योजनाओं के चैक और अन्य सुविधाएं  बांटी जाएंगी  जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ सबका विकास  और पंड

घूट-घूट पानी पियो, रह तनाव से दूर

Image
देहरादून--पानी में गुड डालिए, बीत जाए जब रात! सुबह छानकर पीजिए, अच्छे हों हालात!! धनिया की पत्ती मसल, बूंद नैन में डार! दुखती अँखियां ठीक हों, पल लागे दो-चार!! ऊर्जा मिलती है बहुत, पिएं गुनगुना नीर! कब्ज खतम हो पेट की, मिट जाए हर पीर!! प्रातः काल पानी पिएं, घूंट-घूंट कर आप! बस दो-तीन गिलास है, हर औषधि का बाप!! ठंडा पानी पियो मत, करता क्रूर प्रहार! करे हाजमे का सदा, ये तो बंटाढार!! भोजन करें धरती पर, अल्थी पल्थी मार! चबा-चबा कर खाइए, वैद्य न झांकें द्वार!! प्रातः काल फल रस लो, दुपहर लस्सी-छांस! सदा रात में दूध पी, सभी रोग का नाश!! प्रातः- दोपहर लीजिये, जब नियमित आहार!तीस मिनट की नींद लो, रोग न आवें द्वार!! भोजन करके रात में, घूमें कदम हजार! डाक्टर, ओझा, वैद्य का , लुट जाए व्यापार !! घूट-घूट पानी पियो, रह तनाव से दूर! एसिडिटी, या मोटापा, होवें चकनाचूर!! अर्थराइज या हार्निया, अपेंडिक्स का त्रास! पानी पीजै बैठकर, कभी न आवें पास!! रक्तचाप बढने लगे, तब मत सोचो भाय! सौगंध राम की खाइ के, तुरत छोड दो चाय!! सुबह खाइये कुवंर-सा, दुपहर यथा नरेश! भोजन लीजै रात में, जैसे र

माया को बीजेपी का जोर का झटका धीरे से

Image
उत्तर प्रदेश - समाजवादी पार्टी के बड़े नेता नरेश अग्रवाल भाजपा में शामिल हो चुके हैं. इस खबर के साथ एक और खबर जुड़ी है वो ये कि नरेश अग्रवाल के साथ उनके बेटे और समाजवादी पार्टी के विधायक नितिन अग्रवाल ने भी सपा छोड़ दी है और उन्होंने भी भाजपा का दामन थाम लिया है. इस खबर से सपा के मुखिया अखिलेश यादव समेत मायावती और उनकी पूरी पार्टी के होश उड़े हुए हैं. दरअसल नरेश अग्रवाल और उनके बेटे के भाजपा में जाने से राज्यसभा में अपने सांसदों को भेजने का जो सपना सपा और बसपा लिए बैठी थी उसे जोरदार झटका लगा है, जानिए आखिर क्या है पूरा गणित.बता दें कि उत्तर प्रदेश से एक राज्यसभा सांसद के लिए औसतन 37 वोटों की जरूरत होती है, ऐसे में बसपा ने उम्मीद लगा रखी थी कि वो सपा, कांग्रेस और RLD की मदद से अपना एक सांसद राज्यसभा भेज सकेगी. लेकिन अब भाजपा की तरफ से खेले गये इस मास्टर प्लान से मायावती के सपनों पर पानी फिरता नजर आ रहा है. दरअसल अगर वोटों के खेल पर नजर डालें तो पता चलता है कि सपा के पास 47 वोट हैं, जिसमें 37 वोट वो जया बच्चन के लिए इस्तेमाल करेगी, अब उसके बाद रह गये 10 वोट. अब मायावती को उम्मीद थी कि सप

मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

Image
अल्मोड़ा--मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अल्मोड़ा में भतरोज खान रामनगर मोटर मार्ग पर कालीधार-मुहाना के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने अल्मोड़ा और नैनीताल के जिलाधिकारियों से वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिये है कि राहत एवं बचाव कार्यों में कोई भी कोताही बर्दाश्त नही की जायेगी। घायलों का हर संभव उपचार सुनिश्चित किया जाय। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना हेतु अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश भी दिये है। अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार 108 एम्बुलेंस सेवा, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की टीम तथा एसडीआरएफ मौके पर भेज दी गई है। आपदा प्रबन्धन के प्रशिक्षित स्वयं सेवकों द्वारा राहत एवं बचाव का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। सल्ट, भिकियासैंण और भतरोज खान से डाॅक्टरों की टीम भेजी गई है। अभी

साईबर क्राईम को लेकर कार्यशाला

Image
देहरादून: पुष्पक ज्योति पुलिस उपमहानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र द्वारा रेन्ज स्तर पर दो दिवासीय कार्यशाला बैंक फ्राड व धारा 420 भा0द0वि0”पर करायी गयी। जिसका शुंभारम्भ पुलिस उपमहानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र द्वारा किया गाया। इस दो दिवासीय कार्यशाला में रेन्ज स्तर के सभी जनपदों से लगभग 60 उपनिरीक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।पुष्पक ज्योति पुलिस उपमहानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र द्वारा बताया गया कि आने वाला समय साईबर युग है। अत: अब दिन-प्रतिदिन अब क्राईम का भी Trend भी बदलता जा रहा है। इस के लिये जरुरी है,कि समय से पुलिस को भी साईबर क्राईम की जानकारी होनी अतिआवश्यक है। जैस कि अभी हाल ही मैं जनपद देहरादून मेंATM Clonging हैक कर काफी लोगों का करोडों रुपयों की धोखाधडी का मामला उत्तराखण्ड पुलिस की सक्रियता के चलते वर्कआऊट किया गया। बैंक फ्राड मामलों में विवेचना के दौरान क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिये व किन-किन दस्तावेजों का बारीकी से मूंल्याकन करने के साथ सम्बन्धित बैंक से जानकारी लेनी चाहिये। साथ ही 420 आई0पी0सी0 के मामलों को गंमभीरता से लेते हुये जांच की गुण्वक्ता के बारे में विस्तार पूर्वक

गैरसैंण उत्‍तराखण्‍ड की आम जनता की माँग

Image
श्रीनगर--नौजवान भारत सभा व स्‍त्री मुक्ति लीग द्वारा चलाये जा रहे ‘स्‍मृति संकल्‍प यात्रा, उत्‍तराखण्‍ड’ अभियान 10 मार्च से 13 मार्च तक श्रीनगर व उसके आस-पास के इलाकों में चला। इस दौरान जनसंपर्क, नुक्‍कड़ सभा द्वारा क्रांतिकारी विचारों का प्रचार करते हुए व्‍यापक पर्चा वितरण किया गया। इसके साथ ही ‘गैरसैंण’ को उत्‍तराखण्‍ड की राजधानी बनाये जाने को लेकर श्रीनगर में चल रहे आमरण अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों को समर्थन दिया गया।इस आंदोलन के समर्थन में अपनी बात रखते हुए कविता कृष्‍णपल्‍लवी ने कहा कि, सबसे पहले तो हमें यह समझना होगा कि वे कौन से तबके हैं जो ‘गैरसैंण’ को राजधानी नहीं बनने देना चाहते। इनमें सबसे पहले उत्‍तराखण्‍ड के तराई व मैदानी इलाकों के कारखानों के मालिक पूँजीपति, दूसरे इन्‍हीं इलाकों के समृद्ध फार्मर व कुलक, तीसरे भू-माफियाओं और बिल्‍डरों की लॉबी और चौथे नेताशाही-नौकरशाही तथा उच्‍च मध्‍यवर्ग के वे भ्रष्‍ट-विलासी लोग हैं जो दून घाटी में ऐश फरमा रहे हैं। ये सभी वर्तमान संसदीय बुर्जुआ राजनीति के खंभे हैं और किसी भी कीमत पर पहाड़ में राजधानी बनने देना नहीं चाहते। गैरसैंण उत्‍त