Posts

Showing posts from November 6, 2022

भारत स्काउट एवं गाइड की स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री को लगाया ध्वज

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारत स्काउट एवं गाइड की स्थापना दिवस के अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधि दल ने भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधि दल ने मुख्यमंत्री को स्टीकर एवं ध्वज लगाया।  मुख्यमंत्री ने अंशदान देते हुए कहा कि अधिक से अधिक छात्रों को स्काउट एवं गाइड से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि अनुशासन, सेवा भाव और परोपकार के कार्यों में भारत स्काउट एवं गाइड की महत्वपूर्ण भूमिका है।इस अवसर पर उत्तराखण्ड से मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड श्रीमती सीमा जौनसारी, भारत स्काउट एवं गाइड से रविन्द्र मोहन काला, बी.एस. रावत, अरूण राय, राहुल रतूड़ी एवं विमला पंत उपस्थित थे।

चीला नहर में डूबी युवती का शव बरामद

Image
 ऋषिकेश- थाना लक्ष्मणझूला ने एस डी आर एफ  को सूचना दी गयी कि एक युवती पशुलोक बैराज से लगभग 100 मीटर आगे चीला नहर में बह गयी है।इस सूचना पर एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण  रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।    एस डी आर एफ टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त युवती सिचाई विभाग कॉलोनी की रहने वाली है तथा शाम को बाइक लेकर अकेले ही घर से निकली थी। बाइक को पशुलोक बैराज में खड़ा करने के उपरांत उक्त युवती संदिग्ध परिस्थितियों में चीला नहर में बह गयी। हालांकि आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास भी किया परन्तु तेज बहाव के कारण युवती पानी मे लापता हो गयी।  एस डी आर एफ टीम द्वारा घटनास्थल पर गहन सर्च किया गया परन्तु अंधेरा होने व तेज बहाव के कारण युवती का कुछ पता नही चल पाया। आज प्रातः पुनः एस डी आर एफ फ्लड टीम द्वारा घटनास्थल से आगे नदी में संभावित स्थानों पर गहन सर्च किया जा रहा था। सर्चिंग के दौरान एस डी आर एफ टीम द्वारा चीला पावर हाउस में युवती का शव ढूंढ लिया गया तथा रोप की सहायता से बैराज में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए शव को बाहर निकालकर अग्रिम क

स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी पूर्व मुख्यमंत्री को मरणोपरांत उत्तराखंड गौरव सम्मान

Image
 देहरादून: उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए वर्ष 2021 में 5 विभूतियों को चयनित किया जिनमें  समाज सेवा और लोक सेवा के लिए स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को मरणोपरांत उत्तराखंड गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा,अनिल जोशी को पर्यावरणविद तो वही साहित्यकार रस्किन बॉन्ड, साहसिक खेल के लिए बछेंद पाल और संस्कृति (लोक गायक) नरेंद्र सिंह नेगी को  उत्तराखंड गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा,  तो वही गठित समिति ने 2022 के नाम हुए फाइनल,इस बार प्रदेश की 5 विभूतियों को दिया जाएगा  सम्मान, सरकार हर साल प्रदान करती है।वर्ष2022 का उत्तराखंड गौरव सम्मान NSA अजीत डोभाल सरकार के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को दिया जाएगा,पूर्व CDS स्व. जनरल बिपिन रावत को भी उत्तराखंड गौरव सम्मान,जनकवि, गीतकार स्व. गिरीश तिवारी गौर्दा को भी मिलेगा सम्मान,बॉलीवुड गीतकार प्रसून जोशी को भी किया जाएगा सम्मानित,प्रसिद्ध कवि स्व. वीरेन डंगवाल को भी दिया  जाएगा उत्तराखंड गौरव सम्मान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री का आह्वान स्थानीय उत्पाद भी खरीदें

Image
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  उत्तराखण्ड लोक विरासत कार्यक्रम - 2022 में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने मेले में स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का भ्रमण कर उनके द्वारा तैयार किये गये उत्पादों की सराहना की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे उत्तराखण्ड में विविध प्रकार की संस्कृति है, हर जिले में संस्कृति एवं रीति रिवाज बदल जाते हैं लेकिन यह लोक विरासत कार्यक्रम मन को मोह लेने वाला एक लघु उत्तराखण्ड का रूप है, जो कि प्रदेश की अलग अलग नृत्य शैली, भाषा एवं गायन शैली को प्रदर्शित कर हमें गौरवान्वित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन हेतु डॉ. के0पी0जोशी का आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपनी संस्कृति एवं पूर्वजों के बनाए हुए जो हमारे संस्कार है उनसे जरूर जुड़ना चाहिए क्योकि इतिहास गवाह है जो लोग अपनी संस्कृति से दूर चले जाते हैं वह उस पेड की तरह होते हैं जो पेड़ तो होता है परन्तु जिसकी जड़े सुख चुकी होती है और धीरे धीरे वह पेड़ भी सुख जाता है। इसलिए हम सभी अगर अपनी संस्कृति से जुड़े रहेंगे तो हम सभी को पोषण, ऊर्जा एवं प्रोत्साहन मिलता