Posts

Showing posts from March 28, 2023

सम्राट होटल के पास खाई में गिरी गाड़ी एक घायल

Image
 रुद्रप्रयाग –  सुबह जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग ने   को सूचित किया गया कि एक पोखलंड वाहन खाई में गिर गया है। जिसमें एस डी आर एफ रेस्क्यू टीम कि आवश्यकता है। इस सूचना पर एस डी आर एफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मुख्य आरक्षी हरीश बंगारी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर एस डी आर एफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल 100 मीटर नीचे खाई में रोप के माध्यम से उतरकर पोखलैंड वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जो की अत्यन्त घायल अवस्था में था।एस डी आर एफ घायल व्यक्ति किसान चन्द उम्र - 54 पुत्र गुमान चन्द निवासी पिथौरागढ़ को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग द्वारा सुरक्षित मुख्य मार्ग तक लाकर एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार को अस्पताल भिजवाया गया।    

नाबालिक से रेप करने वाला फरार इनामी आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Image
देहरादून– शिवपुरी कॉलोनी अधोइवाला थाना रायपुर  निवासी महिला ने थाने में आकर एक तहरीर दी की मेरी नाबालिग पुत्री मीना(काल्पनिक नाम)  उम्र 13 वर्ष के साथ में नामजद अभियुक्त द्वारा छेड़खानी व दुष्कर्म करने के संबंध में तहरीर दी, तहरीर के आधार पर थाना रायपुर में मुकदमा अपराध संख्या 334/22 धारा 363/366A/376 भादवी व 3/8 पोक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक भावना के सुपुर्द की गई। अभियोग पंजीकृत होते ही नामजद अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था, जिस पर रू0 25000/- का इनाम घोषित किया गया।थाना रायपुर व एसओजी की दो टीमें गठित की गई।गठित पुलिस टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी उसके घर रायबरेली में दबिश दी गई। तो अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयास के फलस्वरूप, जानकारी मिली कि अभियुक्त अपने निवास स्थान रायबरेली से फरार होकर गैर राज्य महाराष्ट्र में छुपा हुआ है। जिसके परिणाम स्वरूप  28 मार्च 23  को अभियुक्त शादाब उर्फ समीर पुत्र शान मोहम्मद निवासी देवली थाना सलोन जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश उम्र 22  वर्

स्थानीय लोगों को नहीं करना होगा चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण

Image
 देहरादून –मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में  चारधाम यात्रा पर तैयारियों की समीक्षा के दौरान ये निर्देश अधिकारियों को दिये की चार धाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों के पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म किया जाए। देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले सभी श्रद्धालुओं को उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा में दर्शन करवाये जायेंगे। जिन श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए होटलों एवं होमस्टे में बुकिंग करा ली है, उनकी दर्शन केे लिए भी व्यवस्था की जाए।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि व्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाय। देवभूमि उत्तराखण्ड आने वाले श्रद्धालु चारधाम यात्रा के साथ राज्य के अन्य प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों पर भी जाएं, इसके लिए राज्य के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटक स्थलों के बारे में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जाए। इसके लिए पर्यटन, पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाया जाए। चारधाम यात्रा मार्गों पर क्रैश बैरियर की समुचित व्यवस्था की जाए। यात्रा मार्गों पर पार्किंग स्थलों पर वाहन चालकों की र