Posts

Showing posts from July 12, 2020

दो गज की दूरी बीजेपी के लिए नही जरूरी

Image
देहरादून – वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते जहां देश में कोविड-19 के  संक्रमित की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में कई बार इस बात को कह चुके हैं कि हमें 2 गज की दूरी रखनी होगी। किंतु शायद यह  2 गज की दूरी बीजेपी के लिए नही हैं जरूरी आज देखने को मिला देखिए वीडियो में! वहीं उत्तराखंड में भी कोरोना पॉजिटिव की संख्या धीरे-धीरे ऊपर बढ़ रही हैं। जिसके चलते सरकार ने अनलॉक टू में व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए जिला प्रशासन पुरजोर तरीके से काम कर रहा हैं। और रविवार को शहर में साप्ताहिक बंदी की भी नियम लागू कर रखा है। तो वहीं पिछले कुछ दिनों में राजनीतिक पार्टियों का विरोध प्रदर्शन में भी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती देखी गई थी।कांग्रेस पार्टी ने पेट्रोलियम पदार्थ को लेकर  सरकार के खिलाफ जन आंदोलन किया था और धरने प्रदर्शन किए गए थे। तब कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर मुकदमे भी दर्ज किए गए थे। तो वही आज रविवार के दिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में रुड़की के निर्दलीय मेयर गौरव का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने को लेकर

एम्स में नौ लोगों का कोविड सेंपल रिपोर्ट पाॅजिटिव

Image
ऋषिकेश–अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स में पिछले 24 घंटे में 9 लोगों की कोविड सेंपल रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। इनमें एम्स संस्थान का एक सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर भी शामिल है। इस बाबत संस्थान की ओर से स्टेट सर्विलांस ऑ​फिसर को सूचित कर दिया गया है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन ने बताया कि संस्थान में की गई सेंपलिंग में 9 लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने बताया कि आवास विकास कॉलोनी ऋषिकेश निवासी एक 36 वर्षीय व्यक्ति जो कि एम्स के जनरल मेडिसिन विभाग में सीनियर रेजिडेंट हैं।जिनका 10 जुलाई को कोविड सेंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट रविवार को कोविड पॉजिटिव पाई गई है। गौरतलब है कि चिकित्सक की पत्नी जो कि एम्स में नर्सिंग ऑफिसर है पूर्व में कोविड पॉजिटिव आ चुकी हैं। चिकित्सक एसिम्टमेटिक जिसमें रोग के लक्षण नहीं दिखाई पड़ते हैं, संभवतः संक्रमित के प्राइमरी कॉन्टेस्ट में आए हों। पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद उन्हें कोविड वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। दूसरा मामला सहारनपुर क्षेत्र का है। सहारनपुर यूपी निवासी 45 वर्षीय पुरुष जो कि दर्द की शिकायत के साथ बीती 10 जुलाई को एम्स इमर

आधा किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Image
विकास नगर–विकासनगर थाने पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 151/20 धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट में 500 ग्राम स्मैक की तस्करी में वांछित चल रहाअभियुक्त विकासनगर की ओर आ रहा हैं। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा पुलिस की एक टीम बनाई जोकि मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने और वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए रवाना किया। जिस पर चौकी प्रभारी हरबर्टपुर  उप निरीक्षक हिमानी चौधरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा हरबर्टपुर पर संघन चेकिंग अभियान के दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल आती दिखाई दी पुलिस टीम को प्रभावी चेकिंग करते देख मोटर साइकिल सवार के वापस भागने का प्रयास करने पर पुलिस द्वारा पूर्व मुकदमे में वांछित चल रहे मास्टरमाइंड अभियुक्त अब्बास को उसके अन्य साथी रहीस के साथ 625 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। पूछताछ में पूर्व से वांछित अभियुक्त मास्टरमाइंड अब्बास ने बताया कि वह इसमें हुए चरस का धंधा पूर्व से ही करता आ रहा हैं।वह यह काम अन्य साथियों के साथ मिलकर करता है इस काम का मुखिया वह स्वयं है 18/4/

रुड़की के निर्दलीय मेयर गोयल हुऐ भाजपा के

Image
देहरादून – प्रदेश भाजपा कार्यालय में  भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रुड़की के मेयर गौरव गोयल व नगर निगम के 12 पार्षदों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।रविवार को  भाजपा मुख्यालय में मेयर गौरव ग़ोयल और उनके निर्दलीय 12 पार्षदों को भाजपा में शामिल करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के 8 नगर निगम में से 5 में भाजपा ने विजयी हासिल की थी। और आज  गौरव ग़ोयल के पार्टी में शामिल होने से 8 में से 6 भाजपा के मेयर हो गए ।जिससे अब प्रदेश में 75 प्रतिशत मेयर की सीट पर भारतीय जनता पार्टी का वर्चस्व हो गया है। उन्होंने  कहा कि नगर निकाय अपने आप मे स्वायत मिनी सरकारें होती हैं। जो प्रदेश सरकारों को मजबूती प्रदान करती है ।आज रुड़की मेयर और उनके साथी 12 पार्षदों के भाजपा में शामिल होने से निश्चित रूप से भाजपा को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश को  पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है और आज प्रदेश तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। गौरव गोयल रुड़की के विकास के लिए पूरी तत्परता से कार्य करते रहेंगे और जन अपेक्षाओं को पूरा करेंगे, ऐसा हमारा व